{"_id":"5d8e0df08ebc3e93af0f51fc","slug":"three-people-injured-in-a-blast-in-a-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर की पाइप में आग लगने से धमाका, चपेट में आने से परिवार के तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर की पाइप में आग लगने से धमाका, चपेट में आने से परिवार के तीन लोग घायल
Fri, 27 Sep 2019 07:00 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 Sep 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल को दिखाती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना की शिमला कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह एक घर में अचानक रसोई गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। पूरी रसोई आग की लपटों मे घिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंच किसी तरह घायलों को सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड में तैनात जेई रमेश चंद्र का घर शिमला कॉलोनी में है। शुक्रवार सुबह उनका बेटा पंकज कुमार रसोई में सब्जी गर्म कर रहा था। इस दौरान अचानक चूल्हे की पाइप में लीकेज के कारण आग लग गई। उसने तुरंत अपनी मां अंजू को आवाज देकर बुलाया।
विज्ञापन
बेटे की आवाज सुनते मां अंजू और उसकी बहन गौरा रसोई में पहुंच गई। उसी समय अचानक धमाका हो गया। पूरी रसोई आग की लपटों में घिर गई। धमाके की आवाज सुनते आसपास के लोग उनके घर की तरफ दौड़े और तीनों घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन