फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people including two women scorched in gas pipeline burst

रेगुलेटर खोलते ही किचन में हुआ धमाका, दो महिला समेत तीन झुलसे, ऐसे हुआ हादसा

Mon, 10 Jun 2019 08:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Jun 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
Three people including two women scorched in gas pipeline burst
अस्पताल में भर्ती घायल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

ढकोली की स्पैंगल हाइट्स सोसाइटी की दूसरी मंजिल पर एक फ्लैट के किचन में धमाके के साथ गैस पाइपलाइन फटने से आग लग गई। आग से दो महिलाओं समेत तीन लोग झुलस गए, जिन्हें सोसाइटी के लोगों ने पंचकूला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार सुबह करीब 9 बजे ढकोली की स्पैंगल हाइट्स सोसाइटी की दूसरी मंजिल पर बने फ्लैट नंबर 53सी में से धमाके की आवाज आई। 

विज्ञापन


धमाका इतना तेज था कि मकान के दरवाजों और खिड़कियों पर लगे शीशे टूट गए। आवाज सुन सोसाइटी के लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि फ्लैट नंबर 53सी में से धुआं निकल रहा है। लोग तुरंत सीढ़ियों के रास्ते फ्लैट में पहुंचे तो एक व्यक्ति दो महिलाओं को आग की लपटों से बचा रहा था।
विज्ञापन


किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया और झुलसी हालत में सुनील गर्ग (45) और उनकी मां उषा (60) व नौकरानी राजरानी को पंचकूला सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल की इमरजेंसी में दाखिल करवाया। दोनों महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें अस्पताल के बर्न वार्ड में दाखिल किया गया है, जबकि सुनील को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेगुलेटर घुमाते ही हुआ धमाका

सुबह फ्लैट के किचन में सुनील की मां उषा और नौकरानी राज रानी खाना बनाने के लिए खड़े थे। जैसे ही उषा ने रेगुलेटर घुमाया तो जोरदार धमाके के साथ पाइपलाइन फट गई और वे दोनों आग की लपटों में घिर गए। धमाके से सुनील के कमरे का दरवाजा टूट गया और उन्होंने बाहर आकर देखा तो उनकी मां और नौकरानी आग की लपटों में घिरे हुए थे। 

उसने तुरंत एक कंबल लपेट कर उन दोनों के शरीर से आग बुझाई। आग बुझाते समय सुनील के हाथ भी झुलस गए। गनीमत रही कि स्कूल की छुट्टियों के चलते सुनील की पत्नी और उसके बच्चे ननिहाल गए हुए थे। पाइप से गैस रिसाव के कारण पूरे घर में बदबू फैल गई थी।

गैस लीकेज से हुआ धमाका
फायर ऑफिसर मंजीत सिंह ने बताया कि दमकल विभाग की टीम जांच के लिए मौके पर गई थी लेकिन पाइपलाइन क्यों फटी है, इसकी जांच भारत पेट्रोलियम गैस एजेंसी के अधिकारी करेंगे। इस संबंध में जब भारत पेट्रोलियम गैस एजेंसी के प्रवक्ता से बात की तो उन्होंने बताया कि पाइपलाइन में धमाका गैस लीकेज की वजह से ही हुआ होगा। वहां के लोगों ने गैस सेंसर डिवाइस लगाया है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed