{"_id":"5d88d7ad8ebc3e01320295d2","slug":"three-people-have-been-injured-in-an-explosion-that-occurred-in-luv-kush-nagar-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: अमृतर में कैंटोनमेंट थाने से घर में लाया कबाड़, धमाके में दो लोगों की मौत और चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: अमृतर में कैंटोनमेंट थाने से घर में लाया कबाड़, धमाके में दो लोगों की मौत और चार घायल
Tue, 24 Sep 2019 09:12 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 24 Sep 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
विस्फोट की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर में थाना कैंटोनमेंट के अंतर्गत आते क्षेत्र लव-कुश नगर में एक घर में रखे कबाड़ में सोमवार शाम हुए धमाके में दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा ढाई साल के बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। धमाके में मरने वालों की पहचान रतन लाल और राजिंदर कुमार के रूप में हुई है।
देर शाम को हुए धमाके से पूरा इलाका दहल गया और लोग दहशत में आ गए। जानकारी के अनुसार जहां धमाका हुआ है, वह गुरनाम सिंह का घर है। इसी घर के साथ मंजीत सिंह रहता है। दोनों आपस में समधी हैं। मंजीत सिंह कैंटोनमेंट थाने में होमगार्ड तैनात है। कुछ दिन पहले थाना कैंटोनमेंट ने अपने थाने की सफाई करवाई थी।
थाने में रखे कबाड़ को पिछले दो दिन से मंजीत सिंह घर लेकर आ रहा था। घर छोटा होने के कारण मंजीत सिंह ने कबाड़ अपने समधी गुरनाम के घर रख दिया था। इस कबाड़ में बड़े पैमाने पर पटाखे और आतिशबाजी थी। इसी में सोमवार को सफाई के दौरान धमाका हो गया। जब धमाका हुआ, उस समय गुरनाम के पड़ोसी रतन लाल पोते के साथ अपने घर के बाहर खड़े थे।
विज्ञापन
रतन लाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका ढाई साल का पोता उनके हाथ से छिटककर थोड़ी दूर जा गिरा। वहीं धमाके में मारा गया राजिंदर कुमार मल्लियां गांव से आया था। वह इस कबाड़ को साफ कर रहा था। धमाके से घर की छत भी गिर गई।
कबाड़ को घर ले जाने की इजाजत किसने दी, की जा रही जांच
धमाके के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घर में बचे कबाड़ को बोरियों में डालकर गया। पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल सिविल अस्पताल में पहुंचे और घायल लोगों के बारे में जानकारी ली। वहीं मौके पर पहुंचे एडीसीपी देवदत्त शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कबाड़ को घर ले जाने की अनुमति किसने दी, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।