फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three people died in punjab due to swine flu, know symptoms

पंजाब में स्वाइन फ्लू से 3 लोगों की मौत, अगर दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान

Mon, 14 Jan 2019 09:24 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Jan 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
three people died in punjab due to swine flu, know symptoms
swine flu

पंजाब में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों की मौत की खबर है। फतेहगढ़ साहिब में स्वाइन फ्लू से एक व्यक्ति की मौत का समाचार है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लखवीर सिंह (42) निवासी खमाणों के तौर पर हुई है। वह कुछ दिन पहले ही बीमार हुआ था जिसे 10 जनवरी को टीबी अस्पताल पटियाला में दाखिल करवाया गया था।

विज्ञापन


वहां उसकी हालत नाजुक होने के कारण उसे पारिवारिक सदस्यों ने राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने के कुछ समय बाद ही पीड़ित की मौत हो गई। फतेहगढ़ साहिब के सिविल सर्जन डॉ. एनके अग्रवाल ने मौत स्वाइन फ्लू से होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


वहीं स्वाइन फ्लू से पीड़ित पठानकोट निवासी महिला की लुधियाना में मौत हो गई। मृतक महिला पुष्पा देवी निवासी शहर के ढांगू रोड एरिया की रहने वाली थी। आखिरी स्टेज में बीमारी का पता चलने के कारण महिला को बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

three people died in punjab due to swine flu, know symptoms
सांकेतिक तस्वीर

इस मामले की पुष्टि जिला एपिडिमोलोजिस्ट डा. सुनीता शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि महिला की स्वाइन फ्लू से मौत का पता चलने पर सेहत विभाग की टीम ने ढांगू एरिया में सर्वे करवाया तो पता चला कि महिला मुकेरियां में अपनी बेटी के पास गई थी। 

वहीं नंगल के निकटवर्ती गांव कंचेहड़ा निवासी पंजाब पुलिस के जवान की भी मौत स्वाइन फ्लू से हो गई। शव का अंतिम संस्कार सोमवार को पुलिस सम्मान के साथ किया गया। जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय देवराज पुत्र करतार चंद फतेहगढ़ साहिब में तैनात था और उसे एक जनवरी को बुखार की शिकायत होने पर नंगल के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था, लेकिन इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भी उपचार के लिए ले जाया गया, जहां स्वास्थ्य में कोई लाभ होता न देख देवराज को फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

फ्लू के लक्षण
स्वाइन फ्लू के लक्षण भी सामान्य इन्फ्लूएंजा के लक्षणों की तरह ही होते हैं।
1. बुखार
2. तेज ठंड लगना
3. गला खराब हो जाना
4. मांसपेशियों में दर्द होना
5. तेज सिरदर्द होना
6. खांसी आना
7. कमजोरी महसूस करना आदि लक्षण इस बीमारी के दौरान उभरते हैं। 

ऐसे करें अपना बचाव 
1. खांसी, जुकाम, बुखार के रोगी से दूर रहें।
2. आंख, नाक, मुंह को छूने के बाद किसी अन्य वस्तु को न छुएं और हाथों को साबुन/ एंटीसेप्टिक द्रव से धोकर साफ करें।
3. खांसते, छींकते समय मुंह और नाक पर कपड़ा रखें।
4. सहज एवं तनावमुक्त रहिए। तनाव से रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता कम हो जाती है जिससे संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। 
5. खूब उबला हुआ पानी पीएं और पोषक भोजन तथा फलों का उपयोग करें। 
7. सर्दी-जुकाम, बुखार होने पर भीड़भाड़ से बचें और घर पर ही रहकर आराम करते हुए उचित (लगभग 7-9 घंटे) नींद लें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed