फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people died due to poisonous gas in the well in Nawanshahr

जहरीली गैस ने ली तीन की जान: पहले एक मजदूर कुएं में उतारा, बचाने गए दो और की भी हो गई मौत

Tue, 11 Jul 2023 05:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Jul 2023 05:45 PM IST
सार

थाना औड़ प्रभारी बख्शीश सिंह ने बताया कि तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवा शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया। परिवार के बयान के आधार पर 174 के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Three people died due to poisonous gas in the well in Nawanshahr
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के नवांशहर जिले के गांव बुर्ज टहिल दास में जहरीली गैस से तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक व्यक्ति नवांशहर का रहने वाला है, जबकि दो लोग बिहार के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार गांव बुर्ज टहिल दास निवासी किसान परमजीत सिंह (40) अपने पास काम करने वाले जनार्दन रिशी देव और राकेश यादव के साथ खेत गए थे। यहां उन्हें पता चला कि कुएं में लगी मोटर खराब हो गई है। कुएं की मोटर में खराबी देखने जनार्दन रिशी देव नीचे उतारा लेकिन वह बेहोश हो गया। जनार्दन रिशी को बेहोश होते देख उसे बचाने राकेश और किसान परमजीत सिंह भी नीचे कुएं में उतरे। कुएं में जहरीली गैस बन रही थी। यही वजह है कि तीनों कुएं में बेहोश होकर गिर पड़े। कुछ देर बाद वहां पहुंचे लोगों ने तीनों को कुएं में गिरा देखा। इसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। थाना औड़ प्रभारी बख्शीश सिंह ने बताया कि तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवा शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया। परिवार के बयान के आधार पर 174 के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed