फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people arrested in connection with attack on BJP rally in Pathankot

अश्वनी शर्मा की रैली में हमला: पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन को पकड़ा, भाजपा ने चुनाव आयोग से की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Fri, 04 Feb 2022 07:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Feb 2022 07:28 PM IST
सार

भाजपा की रैली में हमला करने के मामले में पठानकोट पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में नौ लोग नामजद हैं। उधर, पठानकोट भाजपा ने अश्वनी शर्मा की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पार्टी ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
Three people arrested in connection with attack on BJP rally in Pathankot
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की चुनावी सभा में बुधवार की रात हमला करने के आरोप में नामजद नौ में से तीन आरोपियों को थाना दो पुलिस ने काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दौलतपुर निवासी विनोद कुमार, मनोज शर्मा और मुकेरियां निवासी दिलप्रीत सिंह उर्फ गांधी शामिल हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी विनोद कुमार वार्ड 19 के भाजपा के पूर्व पार्षद विजय कुमार चुन्नी का भतीजा है। बताया जा रहा है कि विनोद किसी बात को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा से नाराज था। बुधवार को जब उसे वार्ड में अश्वनी शर्मा की चुनावी सभा का पता चला तो उसने उसी समय रैली न होने देने की बात भी कही थी और आयोजकों को धमकाया भी था।
विज्ञापन


विनोद कुमार नशा तस्करी के मामले में 12 साल की सजा काट रहा है और पैरोल पर बाहर आया था। थाना डिवीजन नंबर-दो के प्रभारी अनूप कुमार ने कहा कि घटना के मुख्यारोपी विनोद कुमार, मनोज कुमार व दिलप्रीत गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने अश्वनी शर्मा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए आयोग को लिखा
दौलतपुर रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के पहुंचने से पहले ही हंगामा हो गया। अब जिला भाजपा ने चुनाव के दौरान मामले को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग से अश्वनी शर्मा की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट कुलभूषण मन्हास ने बताया कि आयोग को इस बाबत लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed