{"_id":"eb74e7fe6759783c80f539d261585895","slug":"three-parking-contract-alot","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पार्किंगों का ठेका अलॉट, दो का आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पार्किंगों का ठेका अलॉट, दो का आज
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Feb 2014 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मार्च के पहले हफ्ते से पेड पार्किंग शुरू हो जागएी। वीरवार को नगर निगम भवन में पेड पार्किंग के लिए आई कंपनियों की फाइनेंशिल बीड खोली गई।
विज्ञापन
इस दौरान तीन मार्केटों की पार्किंग का ठेका तो अलॉट कर दिया गया। लेकिन कंप्यूटर में खराबी आने के बाद दो पार्किंग के ठेके का काम बीच में रुक गया। जिसके बाद मौके पर ही फैसला लिया गया कि रहती मार्केट की पार्किंग का ठेका शुक्रवार को अलॉट किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम भवन में वीरवार दोपहर में पेड पार्किंग के लिए कंपनियों द्वारा दी गई फाइनेंशिल बिड खोली गई। इस दौरान 12 के करीब कंपनियों में सीधी टक्कर थी। लेकिन पटियाला की जेडीएस कंपनी तीन मार्केटों की पार्किंग का ठेका हासिल करने में कामयाब रही।
विज्ञापन
इनमें फेज-10 मार्केट के चारों लॉट, फेज-3बी2 के तीनों लॉट और फेज-5 के पांच लॉट शामिल हैं। इस दौरान जैसे फेज-7 मार्केट की पार्किंग का ठेका अलॉट करने की बारी आई तो कंप्यूटर में खराबी आ गई।
जिसके बाद सारा काम रुक गया। इस दौरान माहिरों ने कंप्यूटर ठीक करने की कोशिश भी की। लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ी। जिसके बाद तय किया गया रहती मार्केट का ठेका शुक्रवार को अलॉट किया जाएगा।