फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three new flights will start from Chandigarh Airport

Chandigarh: चंडीगढ़ एयरपोर्ट से तीन नई उड़ानें शुरू, जम्मू-धर्मशाला और दिल्ली जाना होगा आसान

Tue, 02 Apr 2024 12:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 02 Apr 2024 12:02 PM IST
सार

चंडीगढ़ से धर्मशाला अब यात्री 1 घंटे 5 मिनट में पहुंचेंगे। चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से धर्मशाला के लिए दोपहर 12.45 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी और वहां पर दोपहर 1.50 बजे पहुंच जाएगी जबकि वापसी में धर्मशाला से दोपहर 2.10 बजे उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ दोपहर 3.15 बजे पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
Three new flights will start from Chandigarh Airport
चंडीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट चंडीगढ़ से मंगलवार से जम्मू,धर्मशाला तथा दिल्ली के लिए नई उड़ानों संचालन किया जाएगा। पिछले दिनों एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से री-शेड्यूल जारी किया गया था जो रविवार को लागू कर दिया गया है। 
विज्ञापन


री-शेड्यूल में शामिल हुई शारजाह की फ्लाइट्स को शुरू करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से धर्मशाला अब यात्री 1 घंटे 5 मिनट में पहुंचेंगे। चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से धर्मशाला के लिए दोपहर 12.45 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी और वहां पर दोपहर 1.50 बजे पहुंच जाएगी जबकि वापसी में धर्मशाला से दोपहर 2.10 बजे उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ दोपहर 3.15 बजे पहुंच जाएगी। इसमें सफर करने वाले यात्रियों को फ्लैक्सी फेयर के आधार पर 4597 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन


जम्मू के लिए सुबह 9.15 बजे फ्लाइट भरेगी
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जम्मू के लिए इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट सुबह 9.15 बजे उड़ान भरेगी और जम्मू सुबह 10.20 बजे पहुंच जाएगी। वापसी में जम्मू से दोपहर 11 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12.15 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। इसमें सफर करने वाले यात्रियों को फ्लैक्सी फेयर के आधार पर 3399 रुपए देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के लिए शाम 6.25 बजे फ्लाइट
एयर इंडिया एयरलाइंस की तरफ से रात के समय में नई उड़ान शुरू की जा रही है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए शाम 6.25 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ शाम 7.30 बजे पहुंच जाएगी। जबकि चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए अंतिम फ्लाइट रात 10.45 बजे उड़ान भरेगी और दिल्ली रात 11.55 बजे पहुंच जाएगी। इसमें सफर करने वाले पैसेंजर को 5360 रुपये खर्च करने होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed