{"_id":"5ed569878ebc3e908e027696","slug":"three-more-positives-found-in-bapudham-75-year-old-woman-defeated-corona-chandigarh-news-pkl3768873110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः चंडीगढ़ में मिले तीन संक्रमित मरीज, अब 297 हुई कुल संख्या, 75 वर्षीय वृद्धा डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः चंडीगढ़ में मिले तीन संक्रमित मरीज, अब 297 हुई कुल संख्या, 75 वर्षीय वृद्धा डिस्चार्ज
Tue, 02 Jun 2020 02:16 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
बापूधाम कॉलोनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सोमवार को भी कोरोना के तीन नए मामले सामने आए। तीनों मरीज भी बापूधाम के ही हैं। नए मरीजों में 19 और 18 वर्ष की दो युवतियां और 42 वर्षीय एक पुरुष शामिल है। इन तीन मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 297 हो गई है।
वहीं दूसरी तरफ पीजीआई में भर्ती बापूधाम की 75 वर्षीय वृद्धा को कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, उनकी कोरोना रिपीट टेस्ट निगेटिव आई है। हालांकि उन्हें अन्य स्वास्थ्य कारणों से यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में शिफ्ट किया गया है।
उधर, रविवार देर रात बापूधाम की एक कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला ने मनीमाजरा स्थित सिविल हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म दिया, जिसे सूद धर्मशाला में क्वारंटीन कर दिया गया है जबकि बच्चे को हॉस्पिटल में ही डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट की नई गाइडलाइन के अनुसार, 48 घंटे बाद बच्चे का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। हॉस्पिटल प्रशासन के अनुसार, कोरोना के बढ़ते मामलों और बापूधाम का केस होने के नाते महिला की डिलीवरी कोरोना के सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कराई गई है।
इसलिए किसी भी डॉक्टर या स्टाफ को क्वारंटीन करने की नौबत नहीं आई है। इस डिलीवरी से हॉस्पिटल में भी किसी प्रकार के संक्रमण का कोई खतरा नहीं है क्योंकि डिलीवरी कोविड लेबर रूम में करवाई गई है।