{"_id":"6b645a51f037801a3232d2b228841cb3","slug":"three-minor-boy-run-away-fro-juvenile-home-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल खेलने बहाने तीन नाबालिग जुवेनाइल होम से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल खेलने बहाने तीन नाबालिग जुवेनाइल होम से फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 20 Dec 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित जुवेनाइल होम से वॉलीबाल खेलने के बहाने तीन नाबालिग फरार हो गए। पुलिस तलाश में जुट गई है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने डीडीआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार फरार नाबालिगों में से एक की पहचान सेक्टर-36 थाना के और दो की पहचान सेक्टर-11 थाने के आरोपियों के रूप में हुई है।
शनिवार की शाम को जुवेनाइल होम के ग्राउंड में काफी बच्चे वॉलीबाल खेल रहे थे। इसी दौरान मौके फायदा उठाकर तीन नाबालिग दीवार फांदकर फरार हो गए।
इसकी जानकारी खेल समाप्त होने के बाद बच्चों की गिनती के दौरान हुई । तीनों नाबालिगों को चोरी की वारदात में काबू किया गया था। इसके बाद इसकी सूचना सेक्टर-11 थाना पुलिस को दी गई गई।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि अक्तूबर-2015 में इसी तरह कर्मचारियों को चकमा देकर चार आरोपी फरार हो गए थे। वहीं, थाना पुलिस ने अनुसार नाबालिगों की तलाश चल रही है। कई संदिग्ध स्थानों पर उसको खोजा गया। लेकिन, अभी तक कोई सुराग हाथ नही लगा है।
विज्ञापन