फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three members of Khalistan Liberation Front arrested by Punjab police

केएलएफ के तीन आतंकी पटियाला से गिरफ्तार, धार्मिक नेताओं की हत्या की साजिश बेनकाब

Tue, 30 Jun 2020 07:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Jun 2020 07:57 PM IST
सार

  • पंजाब में सामाजिक, धार्मिक नेताओं को निशाना बनाने की फिराक में थे
  • गिरफ्तार आतंकियों से 32 बोर की पिस्तौल और सात कारतूस बरामद 

विज्ञापन
Three members of Khalistan Liberation Front arrested by Punjab police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पंजाब पुलिस ने खालिस्तान लिब्रेशन फ्रंट (केएलएफ) के तीन और आतंकियों को पटियाला से गिरफ्तार किया है। ये आतंकी अपने आकाओं के इशारे पर पंजाब के सामाजिक और धार्मिक नेताओं को निशाना बनाने और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि इस आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश रविवार को किया गया। ये पाकिस्तान, सऊदी अरब और यूके में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर पंजाब के विभिन्न हिस्सों में अपनी गतिविधियां चला रहे थे।

विज्ञापन


गिरफ्तार आतंकियों से एक 32 बोर की पिस्तौल और सात कारतूस बरामद हुए हैं। इनकी पहचान सुखचैन सिंह निवासी गांव सेहरा पुलिस थाना गंडा खेड़ी जिला पटियाला, अमृतपाल सिंह निवासी गांव अचानक पुलिस थाना बोहा जिला मानसा और जसप्रीत सिंह निवासी बोरेवाल सोहन थाना मजीठा के तौर पर हुई है। इनके एक अन्य साथी लवप्रीत सिंह निवासी कैथल को हाल ही में दिल्ली पुलिस ने केएलएफ के अन्य आतंकियों के साथ पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी ने बताया कि तीनों आतंकी सोशल मीडिया के जरिये एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। इसके बाद यह पाकिस्तान आधारित संचालकों के संपर्क में आए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपियों को पनाह देने का किया था वादा 
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पाकिस्तान स्थित आकाओं ने इन आरोपियों को आतंकी योजना बनाने और ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान आने को कहा था। सऊदी अरब आधारित एक विदेशी संचालक ने वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों को पनाह देने का वादा किया था। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर समाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। डीजीपी ने कहा कि इस कार्रवाई के साथ पंजाब पुलिस ने इस साल के पहले छह महीनों में ही कुल 9 आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed