{"_id":"445ad4650a7d4e00f59b57d5117d4bc2","slug":"three-gangs-on-target-to-solve-atm-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गैंग को टार्गेट कर सुलझाएंगे एटीएम की वारदातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गैंग को टार्गेट कर सुलझाएंगे एटीएम की वारदातें
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
Updated Sat, 08 Feb 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीमंदिर क्षेत्र में साकेत अस्पताल के पास पीएनबी का एटीएम काटने व कमिश्नरेट में एटीएम तोड़ने जैसी हुई अन्य वारदातों को सुलझाने के लिए पुलिस ने तीन गैंग को शार्टलिस्ट किया है।
इनमें से एक गैंग चंडीगढ़ का है। दूसरा अंबाला और तीसरा यूपी के मुरादाबाद से है। पिछले कुछ समय में एटीएम चोरी करने या काटकर पैसे निकालने की सात वारदातें हुई हैं।
इन वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग की कार्यशैली लगभग एक सी है। लुटेेरे गैंग उसी एटीएम को निशाना बनाते हैं, जहां या तो गार्ड नहीं है या फिर लोगों की आवाजाही कम होती है।
विज्ञापन
इन वारदातों को सुलझाने के लिए अलग-अलग टीमें भी बनाई गईं। इसके अलावा चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस से भी संपर्क किया गया है, क्योंकि वहां भी पिछले दिनों ऐसी ही वारदातें हुई हैं।
यह गैंग पंचकूला, अंबाला, कैथल व बद्दी एरिया में लगातार वारदात को अंजाम दे रहा है।
दो फुटेज मिली, तीन चेहरे सामने आए
पुलिस को दो अलग-अलग जगहों से सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जो एटीएम से संबंधित अलग-अलग वारदात की है। इनमें तीन अलग-अलग चेहरे हैं, लेकिन कोई आपस में मेल नहीं खाता है।
कमिश्नरेट में हुईं वारदातें
नौ जनवरी को अंबाला-नारायणगढ़ रोड पर एटीएम मशीन चोरी
अगले ही दिन अंबाला कैंट में एटीएम तोड़ने का प्रयास
18 जनवरी को शहजादपुर में मशीन काट ली गई
पिछले साल चंडीमंदिर से मशीन चोरी
इसके बाद सेक्टर-5 में मशीन तोड़ने का प्रयास
चंडीमंदिर क्षेत्र में साकेत अस्पताल के पास पीएनबी का एटीएम काटा