फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three farmers commits suicide in Punjab

मानसा में कर्ज ने ली दो किसानों की जान, फिरोजपुर में भी नहर में कूदकर की आत्महत्या

Sat, 25 Jan 2020 01:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा/फिरोजपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा/फिरोजपुर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 25 Jan 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
Three farmers commits suicide in Punjab
मृतक किसान का फाइल फोटो, नहर के पास खड़ी बाइक।

मानसा के गांव भूपाल कला व कोटधरमू में दो किसानों ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। दोनों ही परिवारों और किसान नेताओं ने मुआवजे की मांग की है। गांव भूपाल कला में किसान गुरजंट सिंह (55) ने आर्थिक तंगी के कारण खुदकुशी कर ली। उसके भाई नायब सिंह ने पुलिस को बताया कि घर की हालत अच्छी नहीं थी। कर्ज के कारण गुरजंट सिंह की 12 एकड़ जमीन बिक चुकी थी। 

विज्ञापन


इन दिनों वह गुरुद्वारा साहिब में सेवा करके अपनी जिंदगी बिता रहा था। एक दिन पहले अचानक वह घर से चला गया और अगले दिन उसकी लाश खेत से मिली। उसने जहर खा लिया था। इसी तरह गांव कोटधरमू में कर्ज की मार झेल रहे नौजवान किसान राम सिंह पुत्र नाजर सिंह ने जहर निगलकर जान दे दी। उसके पास दो एकड़ जमीन थी।
विज्ञापन


इसमें से एक एकड़ बहन की शादी और दो कनाल जमीन मां के इलाज के कारण बिक गई। राम सिंह ने घर के पीछे अपने खेत में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। किसान नेता मलकीत सिंह ने बताया कि इस परिवार के अब गुजारे के लिए कुछ ही जमीन बची है। करीब आठ वर्ष पहले तंगी के कारण उसके पिता नाजर सिंह ने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्लांवालाः आढ़ती और पुलिस के दबाव से तंग किसान नहर कूदा
फिरोजपुर में आढ़ती और पुलिस के दबाव से तंग 65 वर्षीय किसान ने शुक्रवार को सुबह गुरदित्ती हेड से निकलने वाली राजस्थान फीडर नहर में छलांग लगा दी, गोताखोर नहर में किसान की तलाश कर रहे हैं। नहर के पास से पुलिस को किसान की बाइक, जूते व सुसाइड नोट बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि आढ़ती ने किसान पर अदालत में केस किया हुआ था, केस हारता देख आढ़ती जीरा पुलिस की मदद से किसान पर राजीनामे का दबाव डलवा रहा था, जिससे किसान परेशान था।

पुलिस को घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में आरोपी पुलिस मुलाजिम व आढ़ती का नाम लिखे जाने की बात कही जा रही है। बेटे गुरबच्चन सिंह निवासी बस्ती पालूवाली ने बताया कि उनके पिता कश्मीर सिंह का एक आढ़ती के संग पुराना लेन-देन चल रहा था। एक दिन हिसाब करने पर आढ़ती ने उनकी तरफ अधिक पैसा निकाल दिया, जोकि गलत था।

इसी बात पर आढ़ती ने उनके पिता कश्मीर सिंह के खिलाफ अदालत में केस दायर कर दिया। गुरबच्चन ने बताया कि अदालत में उनके पिता ने वो सभी रसीदें दिखा दी, जो आढ़ती से पैसे या सामान लिए थे और उनका भुगतान कर दिया था। ये सब कुछ देखते हुए आढ़ती को लगा कि वो केस हार जाएगा। इसीलिए आढ़ती ने जीरा पुलिस की मद्द से किसान कश्मीर सिंह पर राजीनामा करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। 

इसी बात से कश्मीर परेशान रहता था। बेटे ने बताया कि शुक्रवार सुबह चार बजे पिता ये कह कर गए कि वह गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रहे हैं। काफी समय बीतने पर जब वो घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई। तलाश दौरान देखा कि गुरदित्ती वाले हेड से निकलने वाली राजस्थान फीडर नहर के किनारे उनकी बाइक और जूते पड़े थे। वहीं पर एक सुसाइड नोट भी पड़ा था। गुरबच्चन का आरोप है कि उनके पिता ने आढ़ती और पुलिस के दबाव के चलते नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी का फैसला किया है। 

बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में आरोपी पुलिस मुलाजिम और आढ़ती का नाम लिखा है। सुसाइड नोट में क्या लिखा है इस संबंधी पूछा तो पुलिस ने बताने से साफ इनकार कर दिया। गुरबच्चन ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उधर, थाना मल्लांवाला के प्रभारी जतिंदर सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो भी आरोपी पाया गया उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सुसाइड नोट में क्या लिखा है इस पर चुप्पी साध गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed