{"_id":"5d33f5378ebc3e6cf13a270b","slug":"three-died-in-road-accident-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह की बेटी के दिल में था छेद, दवा दिला कर लौट रहे पति-पत्नी और मासूम की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह की बेटी के दिल में था छेद, दवा दिला कर लौट रहे पति-पत्नी और मासूम की हादसे में मौत
Sun, 21 Jul 2019 02:26 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 21 Jul 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सोनीपत में एक सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटी की जान चली गई। हादसा सोनीपत के बहालगढ़ चौक पर दावत राइस मिल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि खड़े ट्राले से ऑल्टो कार की टक्कर हो गई। जिससे राजेश (34) और उनकी पत्नी(32) पिंकी व सात महीने की बेटी प्रवज्योत की मौके पर मौत हो गई। वहीं प्रवेश(45) पत्नी राम सिंह निवासी फरीदाबाद घायल हो गईं हैं।
विज्ञापन
मृतक परिवार करनाल के हिनौरी गांव का रहने वाला था। राजेश परिवार सहित ऑल्टो कार में फरीदाबाद से अपने घर जा रहे थे। सुबह 6.00 बजे वे दावत राइस मिल के पास पहुंचे तो वहां पर खड़े ट्राला से उनकी कार की टक्कर हो गई। हादसे में पूरा एक परिवार खत्म हो गया। वहीं एक महिला घायल है। मृतक करनाल में लैबोरेट्री चलाता था। स्थानीय पुलिस तीनों के शवों को सोनीपत के नागरिक अस्पताल ले गई है। वहीं आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बताते है कि सात माह की बेटी के दिल में छेद था। माता-पिता उसे दवा दिलाने के लिए पलवल गए थे। इसके बाद वो फरीबाद स्थित अपने साली के घर भी गए। बाद में साली के साथ ही वापस करनाल आ रहे थे। इसी दौरान दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन