फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four died in road accident in Abohar of Punjab  

पंजाब के अबोहर में बड़ा हादसा, 26 मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत

Fri, 11 Dec 2020 12:55 PM IST
निवेदिता शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: निवेदिता शर्मा Updated Fri, 11 Dec 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Four died in road accident in Abohar of Punjab  
अबोहर में सड़क हादसे में घायल लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के अबोहर जिले में एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यहां गांव पंचकोसी के पास शुक्रवार सुबह किन्नू तोड़ने जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में कुल 26 मजदूर सवार थे। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 18 लोग घायल हैं। वहीं चार मजदूर बाल-बाल बच गए हैं। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंडी लाधुका व आसपास के रहने वाले 26 लोग शुक्रवार सुबह पिकअप से गांव दानेवाला में किन्नू तोड़ने जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब ये लोग पंजकोसी व दानेवाला के बीच पहुंचे तो एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही चार एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


हादसे में गांव लाधुका निवासी प्रकाश कौर, गांव झुग्गेलाल सिंह वाला निवासी संतो बाई, गांव फत्तूवाला निवासी सुखविंदर कौर और गांव हजारा राम सिंह वाला निवासी मुख्तयार सिंह उर्फ काला सिंह की मौत हो गई है। वहीं देर शाम मिली जानकारी के अनुसार थाना खुईयां सरवर पुलिस ने पिकअप चालक बिंद्र सिंह पुत्र माहला सिंह निवासी गांव हजारे सिंहवाला के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं कार्यकारी एसडीएम जसपाल सिंह बराड़ ने अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिवारों को सांत्वना देते हुए मामले की रिपोर्ट डीसी को भेजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग हुए घायल
छिंदरपाल सिंह, शीला रानी, रिछपाल सिंह, काजल, शांति, मुख्तयार सिंह, छिंदरपाल पुत्र टाहला राम और मनजीत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए सरकारी अस्पताल अबोहर से फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। जबकि करमो बाई, सुमित्रा बाई, प्रवीण, फिरोज सिंह, सुमन, कुलवंत, सुनीता, बलवीर कौर, अमरजीत व सत्या रानी अबोहर के अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed