फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three Died in Accident in Mamdot of Firozpur

Punjab: ममदोट में भीषण सड़क हादसे में तीन भाई-बहनों की मौत, बाइक पर जा रहे थे, ट्रक ने मारी टक्कर

Wed, 22 May 2024 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 22 May 2024 12:47 PM IST
सार

तीनों बहन-भाई खाईफेमीकी स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी सम्राट स्कूल में पढ़ते थे। घटना को अंजाम देकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Three Died in Accident in Mamdot of Firozpur
ममदोट में तीन भाई बहनों की मौत - फोटो : फाइल

विस्तार

फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव भूरे कलां में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो सगी बहनों और भाई की मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रितु, रेनुका व आरव वासी भूरे कलां, जिला फिरोजपुर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही अपने गांव भूरे कलां के पास पहुंचे कि तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में आरव की मौके पर मौत हो गई, जबकि रितु व रेनुका गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी हालत में दोनों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया, जहां दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


तीनों बहन-भाई खाईफेमीकी स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी सम्राट स्कूल में पढ़ते थे। घटना को अंजाम देकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed