{"_id":"65a4f7d2518838fc6a080e54","slug":"three-died-in-accident-at-jalandhar-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी ओवर स्पीड अनियंत्रित कार, दो महिलाओं समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी ओवर स्पीड अनियंत्रित कार, दो महिलाओं समेत तीन की मौत
Mon, 15 Jan 2024 02:46 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:46 PM IST
सार
हादसा अमृतसर जालंधर नेशनल हाईवे पर हुआ। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। कार तेज रफ्तार में थी और अचानक बेकाबू हो गई। टक्कर के बाद काफी देर तक घायल कार में ही फंसे रहे जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस फरार ट्रैक्टर ट्राली चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जालंधर में हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के अमृतसर जालंधर नेशनल हाईवे पर बल अस्पताल के पास एक बेकाबू कार ने रोड पर खड़ी पराली से लदी ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं शामिल हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
चश्मदीदों ने बताया कि हादसे के बाद काफी देर तक घायल कार में ही फंसे रहे जिससे उनकी मौत हो गई। राहगीरों के अनुसार, कार अमृतसर से पठानकोट चौक की तरफ जा रही थी। तेज रफ्तार से जा रही कार एक दम अनियंत्रित हो गई और ट्रॉली में जा घुसी। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने कार सवार तीनों लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटनास्थल से ट्रैक्टर ट्राली चालक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।