फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three died and 417 tested positive for covid 19 in Punjab Today

पंजाब में संक्रमण ने बढ़ाई चिंता: तीन मरीजों की मौत, 417 पॉजिटिव मिले, स्वास्थ्य विभाग ने अपनी रिपोर्ट में जताई बड़ी आशंका

Sun, 02 Jan 2022 08:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 02 Jan 2022 08:59 PM IST
सार

पंजाब में कोरोना की रफ्तार डराने लगी है। रविवार को तीन मरीजों की मौत हुई है। वहीं 417 पॉजिटिव मिले हैं। सक्रिय मामलों की संख्या एक हजार के पार हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने एक रिपोर्ट तैयार की है। इसमें कहा गया है कि अगर गंभीर कदम नहीं उठाए गए तो पांच जनवरी से रोजाना 1000 मामले सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
Three died and 417 tested positive for covid 19 in Punjab Today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में बढ़ते संक्रमण के बीच राज्य सरकार जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पांच जनवरी से 1000 कोरोना संक्रमित रोजाना सामने आ सकते हैं। इस रिपोर्ट के बाद सरकार बंदिशों पर सख्ती की तैयारी कर रही है। सोमवार को इस रिपोर्ट पर सरकार की ओर से समीक्षा कर आदेश जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने एक रिपोर्ट तैयार की है। इसमें विभाग ने यह आशंका जताई है कि राज्य में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर खतरा मंडरा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर जल्द ही गंभीर फैसला नहीं लिया गया तो रोज आने वाले संक्रमण के मामलों की संख्या पांच जनवरी से 1000 तक पहुंच सकती है। इस रिपोर्ट को सोमवार को मुख्य सचिव के सामने रखा जाएगा। 
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के पीछे की वजह को विभागीय अधिकारियों ने बताया है कि तीन दिन में हर रोज आने वाले संक्रमितों की संख्या में सात गुना वृद्धि हुई है। पिछले पांच महीने के आंकड़ों को यदि देखा जाए तो राज्य में सक्रिय मामले की कुल संख्या करीब 300 थी, जो अब बढ़कर 1000 पार हो गई है। हर रोज आने वाले संक्रमितों की संख्या बुधवार को 100 दर्ज की गई थी, जो अब बढ़कर 300 के पार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन की मौत, 417 नए संक्रमित मिले 
पंजाब में संक्रमण को लेकर हालात खराब होने लगे हैं। रविवार को 24 घंटे के दौरान तीन संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 417 नए संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार होशियारपुर, लुधियाना और मोहाली में 1-1 संक्रमित की मौत हुई है। कुल 417 संक्रमितों में सबसे अधिक पटियाला में 133, पठानकोट में 78, मोहाली में 55, जालंधर में 45, लुधियाना में 40, अमृतसर में 19, गुरदासपुर में 14, दो जिलों में 7-7, तरनतारन में 5, तीन जिलों में 3-3, 5 जिलों में 1-1 नए संक्रमित मिले हैं।


पंजाब में 14 लाख किशोर होंगे सुरक्षित, आज से लगेगा टीका
पंजाब में 14 लाख किशोरों को संक्रमण से बचाने की सोमवार से कवायद शुरू हो जाएगी। केंद्र सरकार के फैसले के बाद राज्य में स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के लिए सरकार की ओर से टीकाकरण केंद्रों में अलग से स्टाल बनाए गए हैं। सरकार की ओर से किशोरों के टीकाकरण कार्यक्रम को स्कूलों में भी शुरू करने का फैसला किया गया है। सरकार ने सभी जिलों के डीसी और शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में भी 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के लिए टीकाकरण केंद्र बनाने को कहा है। अधिकांश जिलों में यह तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, एक-दो दिन में अन्य जिलों के स्कूलों में भी टीकाकरण केंद्र बना दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed