फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three deaths and 30 fresh corona cases in Haryana

हरियाणा में कोरोना: हिसार-पानीपत और गुरुग्राम में सबसे अधिक सक्रिय मरीज, 24 घंटे में तीन की मौत

Thu, 29 Jul 2021 09:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Jul 2021 09:27 PM IST
सार

गुरुवार को हरियाणा में 1.71 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया। पहली डोज लेने वालों की संख्या 1,07,250 रही, जबकि दूसरी डोज का टीका लगवाने वाले 64,705 रहे। अब तक प्रदेश में कुल 1,15,15092 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 

विज्ञापन
Three deaths and 30 fresh corona cases in Haryana
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में हरियाणा में अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 712 रह गई है। सबसे अधिक सक्रिय मामले हिसार में 107, पानीपत 94 और गुरुग्राम में 90 हैं। वहीं सबसे कम नूंह में 1, फतेहाबाद में 2 और चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में 7-7 सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन


शेष सभी जिलों में संख्या 80 से नीचे है। पिछले 15 दिनों में सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आई है। इस समय रोजाना 15 से 20 मरीज ठीक हो रहे हैं। राहत की बात ये है कि पिछले एक सप्ताह में नए केस मिलने की संख्या 50 से नीचे ही चल रही है।
विज्ञापन


30 नए मरीज, तीन की मौत
गुरुवार को हरियाणा में कुल 30 नए केस मिले हैं, जबकि 17 मरीज ठीक हुए। आठ जिलों में एक भी नया केस नहीं मिला है। सबसे अधिक केस गुरुग्राम में पांच मिले हैं। वहीं हिसार, झज्जर और पलवल में एक -एक मरीज की कोरोना से मौत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक हरियाणा में कुल 9630 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय प्रदेश में संक्रमण दर 0.12 रह गई है, जबकि रिकवरी दर 98.66 फीसदी पहुंच गई है। 151 मरीज होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं, जबकि शेष मरीज अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed