फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three deaths and 19 tested positive for covid in Punjab

पंजाब: कोरोना से तीन की मौत, अब तक लग चुकी टीके की दो करोड़ खुराक, 30 नई एंबुलेंस भी मिलीं

Wed, 06 Oct 2021 12:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Oct 2021 12:17 AM IST
सार

पंजाब में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की जान चली गई। वहीं 19 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना टीके की दो करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं। डिप्टी सीएम ओपी सोनी ने 30 नई एंबुलेंस को हरी झंडी भी दिखाई। 

विज्ञापन
Three deaths and 19 tested positive for covid in Punjab
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब ने मंगलवार को कोविड टीकाकरण में दो करोड़ खुराक लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। यह जानकारी पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी ने दी। सोनी ने बताया कि राज्य में अब तक 1.48 करोड़ लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक लगाई गई है, जबकि 52 लाख लोगों को दोनों लगाई जा चुकी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार को राज्य भर में 2.16 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया है। अब तक के टीकाकरण में लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर, पटियाला शीर्ष पांच जिले हैं। राज्य में कोविशील्ड की 1.77 करोड़ खुराक और कोवॉक्सिन की 23 लाख खुराक लगाई जा चुकी हैं। 18-44 उम्र वर्ग में 1.07 करोड़ लोगों को खुराक लगाई जा चुकी है जबकि 45-60 साल उम्र वर्ग में 55 लाख और 60 साल से अधिक उम्र वर्ग के 38 लाख लोगों को कोविड टीका लगाया जा चुका है। 
विज्ञापन


संक्रमण से तीन की मौत
पंजाब के होशियारपुर, जालंधर और लुधियाना में मंगलवार को कोरोना से एक-एक संक्रमित की मौत हो गई जबकि 19 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की है। जालंधर और लुधियाना में 3-3, संगरूर और मोहाली में 2-2, नौ जिलों में 1-1 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 नई एंबुलेंस मिलीं
पंजाब में एंबुलेंस के बेड़े में मंगलवार को वृद्धि हुई है। उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने 30 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर इसकी अनुमति दी। अब सूबे में एंबुलेंस की संख्या 270 से बढ़कर 300 हो गई है। इस मौके पर विधायक नत्थू राम, सुरजीत सिंह धीमान, नवतेज चीमा, सुखपाल भुल्लर, लखबीर लक्खा और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आलोक शेखर, मैनेजिंग डायरेक्टर पीएचएससी अमित कुमार उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed