फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three day food festival in chandigarh leisure valley

लेजर वैली में कल से तीन दिवसीय पैलेट फूड फेस्टिवल, एंट्री फ्री

Thu, 03 Mar 2016 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Mar 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन
three day food festival in chandigarh leisure valley

देशभर के जाने माने होटल के शेफ के हाथों का बना लजीज खाना तीन दिन तक चंडीगढ़ में मिलेगा। यहां पर एंट्री बिल्कुल फ्री होगी। चंडीगढ़ टूरिज्म और सिटको के सहयोग से 4 से 6 मार्च तक पैलेट फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


इस खास फूड फेस्टिवल में लोगों को विभिन्न होटल की ओर से अस्थायी तौर पर तैयार किए गए पॉप अप रेस्टोरेंट में लजीज खाना मिलेगा। बुधवार को सेक्टर-10 में आयोजित प्रेसवार्ता में फूड फेस्टिवल के बारे में सिटको एमडी कविता सिंह ने बताया कि शहर के लोग खाने के शौकीन हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहली बार इस तरह का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के होटल माउंटव्यू, होटल ताज और होटल लीला के अलावा देशभर के 12 से 15 होटल इस फूड फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे। पैलेट फेस्ट का आयोजन पैलेट फेस्ट प्राइवेट लिमिटेड की रुचि सिब्बल और अदिति कपूर की देखरेख में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदिति ने बताया कि फूड फेस्ट में सभी नामी होटल अपनी बेहतरीन डिश तैयार करेंगे। फेस्ट दोपहर 12 से शाम 10 बजे तक होगा। सभी होटल को लेजर वैली में जगह अलॉट की जाएगी। फेस्ट में एंट्री निशुल्क रखी गई है। दिल्ली, मुबंई समेत देशभर की नामी फूड चैन फेस्ट में हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed