फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three boys drowned in canal in panipat, haryana

नहर में नहा रहे दो युवकों को डूबता देखा तो बचाने को लगा दी छलांग, अब तीनों लापता

Mon, 07 May 2018 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Mon, 07 May 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
three boys drowned in canal in panipat, haryana
तलाश्ा करते गाोताख्राेर - फोटो : अमर उजाला
नहर में नहा रहे दो युवकों को डूबते हुए देखा तो युवक ने उन्हें बचाने के लिए छलांग लगा दी और अब तीनों ही लापता हो गए हैं। मामला हरियाणा के मतलौडा का है। उरलाना कलां गांव के पास से गुजर रही हांसी ब्रांच नहर में नहाने गए उरलाना कलां के दो दोस्त ट्यूब पलट जाने से नहर में डूब गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा 37 वर्षीय देवेंद्र उर्फ टीटू पुत्र रामचंद्र तलाश करने नहर में उतरा तो वह खुद ही डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने गोताखोरों की टीम को डूबे हुए युवकों की तलाश में लगा दिया। तलाशी के दौरान लोगों को सींक गांव के पास झाल में ट्यूब मिली। गांव के मंदिर के लाउड स्पीकर से अनाउंसमेंट कर घटना की जानकारी गांव में दी गई। घटना के काफी देर बाद तक भी प्रशासन का सहयोग न मिलने पर लोगों ने अंटा झाल पर पहुंचकर कर्मचारियों को कह कर नहर का पानी बंद करवाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय रमनदीप पुत्र तेजेंद्र, 16 वर्षीय पारसदीप पुत्र रिंकू अपने तीन साथियों के साथ दोपहर करीब एक बजे गांव के साथ लगती हांसी ब्रांच नहर में नहाने गए। इनमें उक्त दोनों को तैरना नहीं आता था। इसलिए दोनों दोस्त बुग्गी की ट्यूब में हवा भरकर ट्यूब के सहारे नहाते हुए मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान उनकी ट्यूब पानी में पलट गई और दोनों दोस्त पानी के तेज बहाव में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी दोस्त तैरना जानते थे, लेकिन बहाव के ज्यादा होने के कारण वो पानी में उनको ढूढ़ने की हिम्मत ना कर सके। उन्होंने तुरंत पानी से बाहर निकलकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर 37 वर्षीय देवेन्द्र उर्फ टीटू नहर में युवकों को ढूंढने उतरने लगा तो लोगों ने उसे रोक लिया, जबकि देवेन्द्र रुका नहीं और जबरदस्ती नहर में उतर गया। कुछ दूरी तक तो वह तैर रहा था। लेकिन थोड़ी देर बाद वो भी डूब गया।

मौके पर पहुंचे परिवहन मंत्री  
मौके पर पहुंचे परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, नायब तहसीलदार जयसिंह, बीडीपीओ मतलौडा अशोक छिक्कारा, डीएसपी जगदीप दूहन, एसएचओ संदीप कुमार व उरलाना चौकी प्रभारी जयबीर सिंह मौके पर पहुंचे। मंत्री ने सीएम को फोन पर घटना की जानकारी दी और नहर का पानी रुकवाने की बात कही। नहर का पानी रुकने पर गांव के अन्य लोग भी पानी में उनकी तलाश करने उतर गए। लेकिन देर शाम तक भी उनका कोई सुराग नहीं पता लग पाया।

 
20 वर्षीय रमनदीप की करीब तीन महीने पहले ही गुरुग्राम में मोटर मैकेनिक के तौर पर नौकरी लगी थी। वो रविवार की छुट्टी पर घर आया था। रमनदीप के पिता तेजेंद्र गांव में ही मोटर मिस्त्री का काम करते हैं। रमनदीप दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा और अविवाहित था। 16 वर्षीय पारसदीप की एक बड़ी बहन है। वो गांव सफीदों के पाइनियर स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था। बहन नवनीत कौर व मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। 37 वर्षीय देवेंद्र उर्फ टीटू खेती का काम करता है। देवेंद्र की दो बेटी और एक बेटा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed