फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three arrested with three and a half kilos of ganja

Chandigarh News: साढ़े तीन किलो गांजे के साथ तीन काबू

Sun, 19 Mar 2023 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with three and a half kilos of ganja
लालड़ू। स्थानीय पुलिस ने तीन लोगों को साढ़े तीन किलो गांजे और चार हजार रुपये ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लखन कुमार, इमरान खान दोनों वासी लालड़ू और संजू कुमार वासी गांव सकोडिया जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया तो अदालत ने उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने बताया कि डैहर रोड पर पुलिस नाकाबंदी कर संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी एक कार देखी। कार में सवार तीनों युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और कार पीछे मोड़ने लगे। इस पर एसआई राजिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी की मदद से उन्हें काबू कर लिया। इसके बाद उनकी तलाशी ली तो उनके पास से साढ़े तीन किलो गांजा और चार हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। इस पर पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed