फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three Armed Suspects seen again in Pathankot, police alert

पठानकोट में फिर दिखे संदिग्ध: बॉर्डर से पांच किमी दूर के गांव में बुजुर्ग महिला ने देखे तीन हथियारबंद

Fri, 09 Aug 2024 07:50 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 09 Aug 2024 07:50 AM IST
सार

करीब डेढ़ माह में पठानकोट में छह से सात बार संदिग्ध देखे जा चुके हैं लेकिन पुलिस, घातक कमांडो और सेना को एक भी नहीं मिला है। बॉर्डर क्षेत्र में संदिग्धों की सूचना के बाद पुलिस और घातक कमांडो की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Three Armed Suspects seen again in Pathankot, police alert
पठानकोट में सर्च - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल के गांव रमकालवां में एक बार फिर से तीन संदिग्ध दिखे हैं। एक वृद्ध महिला ने तीनों को देखा।

विज्ञापन


थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी तजिंदर सिंह ने बताया कि रमकालवां में एक 60 साल की महिला घर में अकेली रहती है और उसका बेटा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। महिला ने अपने घर के दरवाजे पर बुधवार रात 12 बजे के करीब तीन हथियारबंद संदिग्ध देखे।
विज्ञापन


गली में कुत्तों के भौंकने पर वे तीनों फरार हो गए। उसके बाद महिला ने उक्त संदिग्धों के बारे में अपने बेटे को सूचना दी। महिला के बेटे ने पुलिस को सुबह 10 बजे के बाद अलर्ट किया। इसके बाद पुलिस और घातक कमांडो सर्च करने के लिए महिला के गांव पहुंचे। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि उनके पांव के निशान भी देखे और तीनों उसका दरवाजा खटखटाने की कोशिश भी करने लगे। डर के मारे महिला ने दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉर्डर से पांच किलोमीटर दूरी पर है गांव

गांव रमकालवां बॉर्डर से पांच किलोमीटर दूरी पर है। पुलिस संदिग्धों के पांव के निशान को देखते हुए क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाल रही है। हालांकि पुलिस और कमांडो के हाथ कुछ नहीं लगा है। करीब दो दिन तक यह सर्च पुलिस जारी रखेगी, क्योंकि बॉर्डर क्षेत्र का आधे से ज्यादा एरिया सुनसान है। संदिग्धों की मूवमेंट के बाद एक बार फिर से जिला अलर्ट पर है। इस जगह से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर वर्ष 2010 में पंजाब पुलिस और आतंकियों में मुकाबला हुआ था, जिसमें दो आतंकी मारे गए थे। जबकि 26 जुलाई को भी इसके साथ लगते क्षेत्र गांव कोट भट्टिया में सबसे पहले हथियारबंद संदिग्ध देखे गए थे जो एक फार्म हाउस में मजदूर को बंधक बनाकर खाना पीना कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed