फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three accused ran away after stealing two bikes from Sector-56, caught in CCTV

Chandigarh News: सेक्टर-56 से दो बाइक चोरी कर भागे तीन आरोपी, सीसीटीवी में कैद

Thu, 20 Feb 2025 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Three accused ran away after stealing two bikes from Sector-56, caught in CCTV
चंडीगढ़। सेक्टर-56 से तीन युवक 10 मिनट के अंदर सिगरेट पीते हुए दो बाइक चोरी कर भाग गए। तीनों आरोपी सीसीटीवी में में कैद हो गए हैं। एक बाइक सेक्टर-56 में मिल गई दूसरी का अभी पता नहीं चल पाया है। सेक्टर-39 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहली वारदात रविवार देर रात 3 बजकर 42 मिनट पर हुई, जबकि 10 मिनट के अंदर ही दूसरी बाइक चाेरी कर ली गई। आरोपियों ने पहले बाइक के पास खड़ा होकर सिगरेट पी फिर बाइक का स्टैंड हटाकर पैदल ही कुछ दूर तक ले गए और स्टार्ट कर भाग गए।
विज्ञापन


वहीं, सेक्टर-56 निवासी रशाल ने बताया कि उसका ट्रांसपोर्ट का काम है। सोमवार को उसने स्पलेंडर बाइक घर के पास खड़ी की थी। मंगलवार सुबह उसने देखा कि बाइक गायब है। सीसीटीवी कैमरे में रात तीन बजकर 52 मिनट पर चोरी की गई। उसके घर से कुछ दूरी पर रहने वाले प्रमोद की होंडा शाइन बाइक भी चोरी हो गई थी। सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें तीन युवक दिखाई दिए। यह बाइक 3 बजकर 42 मिनट पर चोरी की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article