{"_id":"68420540016ffd9a630df2de","slug":"three-accused-arrested-for-attacking-municipal-corporation-employees-chandigarh-news-c-16-pkl1043-729629-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नगर निगम कर्मचारियों पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नगर निगम कर्मचारियों पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-15 के पटेल मार्केट में अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में आनंदपुर निवासी परमजीत सिंह, शत्रुघ्न सिंह और पटियाला का रहने वाला सतविंदर सिंह शामिल है।
मामले में सेक्टर-11 थाना पुलिस ने बुधवार रात नगर निगम के इन्फोर्समेंट की सब इंस्पेक्टर मनीषा गिल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इन्फोर्समेंट की टीम सेक्टर-15 पटेल मार्केट में अतिक्रमण हटवाने गई थी। यहां शरदाई का स्टॉल लगाकर निहंगों के वेश में तीन लोग बैठे थे। इन लोगों के पास स्टॉल लगाने का नगर निगम की तरफ से लाइसेंस नहीं था। टीम ने आरोपियों से कहा कि वह वैध लाइसेंस प्राप्त करें। शरदाई स्टॉल को नहीं चलने दिया जाएगा। इसके बाद निहंगों ने महिला अधिकारी से बहस करना शुरू कर दिया। एक आरोपी कर्मचारी रंजू के पीछे तलवार लेकर भागा। आरोपियों ने टीम को जान से मारने की धमकी भी दी। यहां तक की वहां नियमित दुकान लगाने वाले दुकानदारों से भी झगड़ा करने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।