फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Threatened letter sent to businessman in Fatehabad

व्यापारी से मांगी 10 लाख की रंगदारी, चिट्ठी में लिखा, गैंग बहुत बड़ा, दो-चार के पकड़े जाने से फर्क नहीं पड़ता

Mon, 29 Jun 2020 07:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Jun 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Threatened letter sent to businessman in Fatehabad
धमकी भरा। - फोटो : फाइल फोटो

मार्बल व्यापारी को गोली मारने के मामले का पुलिस अभी पटाक्षेप भी नहीं कर पाई थी कि सोमवार सुबह भूना के ही एक पेस्टीसाइड व्यापारी के घर में बदमाशों ने एक धमकी भरा पत्र व जिंदा कारतूस फेंककर दस लाख रुपये की रंगदारी की मांग कर दी है। पत्र में फिरौती की राशि न देने पर व्यापारी के बेटे को गोली मार देने की धमकी दी गई है। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया। डीएसपी अजायब सिंह ने पेस्टीसाइड व्यापारी के घर का निरीक्षण किया और पत्र से संबंधित जांच पड़ताल की। अनाज मंडी भूना में शिव बीज भंडार एवं पेस्टीसाइड के मालिक राकेश सिंगला उर्फ राकू के घर फिरौती पत्र फेंके जाने के बारे में सूचना शहर में आग की तरह फैल गई। 
विज्ञापन


व्यापारियों में अशोका मार्बल हाउस एवं सेनेटरी मालिक पर गोली मारने के बाद दहशत का माहौल है। लेकिन अब दूसरे व्यापारी राकेश सिंगला को भी फिरौती न देने पर उसके बेटे को जान से मार देने की धमकी दिए जाने के बाद व्यापारी वर्ग भयभीत हो गया है। व्यापारियों ने आपातकालीन बैठक बुलाई और घटना की घोर निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में व्यापार मंडल के प्रधान एडवोकेट अजय कुमार झाझड़ा, पूर्व प्रधान कैलाश बंसल, इनेलो जिला अध्यक्ष बलविंदर सिंह कैरो, किसान सभा के जिलाध्यक्ष रामस्वरूप ढाणी गोपाल, लायंस क्लब के पूर्व प्रधान अशोक कत्याल, मास्टर पंकज पसरीजा, मास्टर सुखदेव भुक्कल, मास्टर राकेश मदान, सुरेश कुमार कंबोज आरेवाला, अशोक भूटानी, कमल सिंह बराड़, फकीर चंद मित्तल, बंटी कटारिया, रमेश कुमार गर्ग, अजय तायल, बिट्टू दमणिया, सुभाष वर्मा, राकेश गोदारा आदि सैकड़ों व्यापारियों ने कहा कि भूना में दहशतगर्द हांसी की तरह माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। परंतु गुंडागर्दी के खिलाफ भूना निवासी डटकर मुकाबला करेंगे। उन्होंने व्यापारियों के साथ खड़ा होकर बदमाशों को सबक सिखाने का संकल्प भी लिया।

सर्व समाज ने पुलिस प्रशासन को दिया बुधवार तक का अल्टीमेटम

सोमवार को सनातन धर्म मंदिर में व्यापार मंडल भूना व सर्व समाज की गठित कमेटी ने आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक में फिरौती मांगने की दूसरी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई। व्यापार मंडल व कमेटी ने पुलिस प्रशासन को चेताया है कि 24 जून को दिनदहाड़े अशोका मार्बल हाउस के मालिक पर गोली चलाने वाले बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। इस बीच एक दूसरी घटना से व्यापारियों में भय पैदा करने का माहौल बना दिया है। सर्वसमाज की कमेटी ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि बुधवार तक दोनों मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो गुरुवार को सर्व समाज प्रशासन के खिलाफ आंदोलनात्मक फतवा जारी करेगा। 

यह लिखा है धमकी भरे पत्र में
'क्या हाल है राकेश राकू सेठ सुनी है बहुत पैसा छाप रहे हैं। कुछ बारिश हम पर भी कर दो लड़की की शादी में बहुत पैसा उड़ाया। हमें तुम्हारे बारे में सब पता है। तेरा लड़का मोनू सुबह साढ़े छह बजे बालीबाल खेलने जाता है। अगर उसे कोई गोली मार दे तो क्या करोगे पैसा का। तुम साढ़े आठ पर दुकान जाते हो। (वी नो अबाउट यू एन्ड यूअर फैमिली एवरी मूवमेंट) अगर चाहते हो तो की कुछ ना हो तो दस लाख तैयार रखना। 

अगर तुम राजी हो तो अपने घर के ऊपर आज ही हरा झंडा लगा देना। अगर कोई होशियारी दिखाई तो अंजाम तुम अशोका मार्बल के ईश सेठी का देख चुके हो। उसने भी होशियारी दिखाई थी। हमारी गैंग बहुत बड़ी है अगर दो-चार पकड़े भी गए तो भी तेरा काम तो होगा। अभी तो खाली कारतूस भेज रहा हूं अगली बार भर देंगे। फोन करूंगा पैसा तैयार रखना जगह और टाइम मैं बताऊंगा। ओके तुम्हारा शुभचिंतक!

व्यापारी राकेश सिंगला की शिकायत पर मामला दर्ज
अनाजमंडी में शिव बीज भंडार एवं पेस्टीसाइड के मालिक राकेश सिंगला उर्फ राकू की शिकायत पर पुलिस ने फिरौती मांगने में जान से मारने की धमकी देने सहित कई अपराधिक धाराओं के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिरौती मांगने वाले बदमाशों की तलाश के लिए डीएसपी अजायब सिंह ने विशेष टीम का गठन करके आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र करने के आदेश जारी किए हैं। एसएचओ देवेंद्र सिंह नैन ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में जुटी है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed