फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jaish-e mohammed Threaten To Blow Punjab And Haryana High Court And District Court

पत्र भेज दी हाईकोर्ट उड़ाने की धमकी, तारीख और समय भी बताया, लिखा-मजाक में मत लेना

Thu, 24 Oct 2019 01:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Oct 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
jaish-e mohammed Threaten To Blow Punjab And Haryana High Court And District Court
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

बीते 12 अक्तूबर को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि अब एक और धमकी मिलने से चंडीगढ़ पुलिस में हड़कंप मचा गया है। इस बार जैश-ए-मोहम्मद के नाम से आए एक धमकी भरे पत्र में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और जिला अदालत को उड़ाने की धमकी दी गई है। 

विज्ञापन


यह पत्र जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके नंदा को मिला है। धमकी मिलते ही कोर्ट परिसर में सनसनी फैल गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जिला अदालत और हाईकोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई। साथ ही पुलिस ने पत्र को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके नंदा ने बताया कि उन्हें बुधवार दोपहर करीब 2 बजे स्पीड पोस्ट से एक लिफाफा मिला। इसे खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। पत्र में जिला अदालत के साथ ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नंदा ने मामले की सूचना पुलिस को दी। धमकी भरे पत्र की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गया। पुलिस ने धमकी भरे पत्र को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ पुलिस अब पत्र भेजने वाले को तलाशने में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। 

क्या लिखा है पत्र में

पत्र में लिखा है कि ‘अस्सलाम वालेकुम, हमारा मकसद सल्तनत की आंखें खोलना और सरकार तक पैगाम पहुंचाना है। अगर हमारे लोगों पर जुल्म बंद नहीं किया गया तो हम मरते दम तक जिहाद का रास्ता अपनाएंगे।

29 अक्तूबर की दोपहर 12.18 बजे हम जिला अदालत और 12.28 बजे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट उद्घाटन करेंगे। वकील भाइयों से गुजारिश है कि वे उद्घाटन से दूर रहें क्योंकि हमारे उद्घाटन से ऐसा धमाका होगा कि आपकी सरकार को जिला अदालत और हाईकोर्ट को बनाने में फिर से मेहनत करनी होगी। 

इसके साथ ही पत्र में लिखा है कि इस पैगाम को मजाक में मत लेना क्योंकि अल्लाह की रहमत पर हम पूरी तैयारी कर चुके हैं, जो भाई लोग गैरसरकारी मुलाजिम के रूप में काम करते हैं, उनको नुकसान न हो इसलिए सूचित कर रहे हैं। अगर हमारे पत्र को आपने हलके में लिया तो आप इसके जिम्मेवार खुद होंगे। पत्र पर जो पता दिया है आपकी आंखे खोलने के लिए है। 

जैश ए मोहम्मद और 9/11 तो आप अच्छी तरह जानते होंगे। पत्र में जो गांव लिखा है उसका नाम तो ठीक है लेकिन देश का नाम पाकिस्तान है। पत्र को पोस्ट करने वाला भी आपके जैसे आम इंसान है। उसने यह पत्र एक औरत की विनती के बाद डाकखाने में दिया है। 

सरकार पर भरोसा या इस पैगाम पर

पत्र में यह भी लिखा गया है कि अपनी सरकार पर भरोसा करना है या इस पैगाम पर। मर्जी आप लोगों की है। उद्घाटन का जो समय है वह बिल्कुल सही है। हमें भरोसा है कि अल्लाह हमारा उद्घाटन उस दिन जरूर करवाएगा। अलविदा, वालेकुम अस्सलाम। खुदा आप लोगों की हिफाजत करे। कमांडेंट आदिल खान जैश-ए-मोहम्मद आर्मी जिसका काम है, जिहाद करना उस जुल्म के खिलाफ जो हमारे कौम पर बेवजह हो रहा है। 

पहले पत्र की पहेली भी अनसुलझी  
बता दें कि बीते 12 अक्तूबर को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने के मामले में अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि पत्र भेजने वाले व्यक्ति की पहचान कर पुलिस ने छोड़ दिया था। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना था कि पत्र में जिस व्यक्ति का नाम सामने आया था उसके खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं मिला था। 

जिला अदालत और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। पुलिस फोर्स एडिशनल कमांडो की कड़ी सुरक्षा रहेगी। इसके अलावा चेक पोस्ट से संदिग्ध लोगों पर निगरानी रहेगी। साथ हर सीआईडी भी इस पर कड़ी नजर बनाए हुए है। -मनोज कुमार मीणा, एसपी सिक्योरिटी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed