{"_id":"668ddfce1bd7aaaa35046c47","slug":"threat-to-four-punjab-bjp-leaders-letter-reached-party-office-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब भाजपा के पांच नेताओं को धमकी: चंडीगढ़ कार्यालय पहुंची चिट्ठी.. भाजपा छोड़ो नहीं तो दुनिया से उठा देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब भाजपा के पांच नेताओं को धमकी: चंडीगढ़ कार्यालय पहुंची चिट्ठी.. भाजपा छोड़ो नहीं तो दुनिया से उठा देंगे
Wed, 10 Jul 2024 09:28 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 10 Jul 2024 09:28 AM IST
सार
भाजपा के नेता लगातार प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेर रहे हैं। कई पेचीदा और गंभीर मामलों में भाजपा के स्टैंड लेने की वजह से उनके नेताओं की खिलाफत देखने को मिल रही है। ऐसे में अब पंजाब भाजपा के पांच बड़े नेताओं को जान से मारने की धमकी से जुड़ी चिट्ठी मिलने पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
पंजाब भाजपा के नेताओं को धमकी
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में आए दिन सरेआम लोगों पर जानलेवा हमला और नेताओं को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। नया मामला पंजाब भाजपा के पांच बड़े नेताओं को जान से मारने की धमकी से जुड़ा है।
एक प्लास्टिक थैली में धमकी भरी चिट्ठी चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय में पहुंची है। इस चिट्ठी में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, भाजपा सिख समन्वय समिति व राष्ट्रीय रेलवे कमेटी के सदस्य तेजिंदर सिंह सरां और भाजपा महासचिव परमिंदर बराड़ को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके अलावा इसमें भाजपा के प्रदेश संगठन महासचिव श्रीनिवासुलु का भी नाम है। वहीं पूर्व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक को भी जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें तीन जुलाई को धमकी मिली थी। उन्होंने इसकी जानकारी अमृतसर के पुलिस कमिश्नर को दी है।
इस मामले में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने डीजीपी गौरव यादव से बातचीत कर मामले की जांच करने की मांग की है। हालांकि यह चिट्ठी चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में पहुंची है, ऐसे में सेक्टर-39 के एसएचओ ने कहा कि इस मामले में जांच शुरू कर दी है।