फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News Death Threat To Four Punjab BJP Leaders Letter Reached party Office

पंजाब भाजपा के पांच नेताओं को धमकी: चंडीगढ़ कार्यालय पहुंची चिट्ठी.. भाजपा छोड़ो नहीं तो दुनिया से उठा देंगे

Wed, 10 Jul 2024 09:28 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 10 Jul 2024 09:28 AM IST
सार

भाजपा के नेता लगातार प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेर रहे हैं। कई पेचीदा और गंभीर मामलों में भाजपा के स्टैंड लेने की वजह से उनके नेताओं की खिलाफत देखने को मिल रही है। ऐसे में अब पंजाब भाजपा के पांच बड़े नेताओं को जान से मारने की धमकी से जुड़ी चिट्ठी मिलने पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। 

विज्ञापन
Punjab News Death Threat To Four Punjab BJP Leaders Letter Reached party Office
पंजाब भाजपा के नेताओं को धमकी - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में आए दिन सरेआम लोगों पर जानलेवा हमला और नेताओं को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। नया मामला पंजाब भाजपा के पांच बड़े नेताओं को जान से मारने की धमकी से जुड़ा है।
विज्ञापन


एक प्लास्टिक थैली में धमकी भरी चिट्ठी चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय में पहुंची है। इस चिट्ठी में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, भाजपा सिख समन्वय समिति व राष्ट्रीय रेलवे कमेटी के सदस्य तेजिंदर सिंह सरां और भाजपा महासचिव परमिंदर बराड़ को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके अलावा इसमें भाजपा के प्रदेश संगठन महासचिव श्रीनिवासुलु का भी नाम है। वहीं पूर्व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक को भी जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें तीन जुलाई को धमकी मिली थी। उन्होंने इसकी जानकारी अमृतसर के पुलिस कमिश्नर को दी है। 
विज्ञापन


इस मामले में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने डीजीपी गौरव यादव से बातचीत कर मामले की जांच करने की मांग की है। हालांकि यह चिट्ठी चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में पहुंची है, ऐसे में सेक्टर-39 के एसएचओ ने कहा कि इस मामले में जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर पर पगड़ी बांध रखी है फिर आरएसएस के साथ क्यों 

चिट्ठी में मुख्य रूप से आरोपी ने भाजपा नेता परमिंदर सिंह बराड़ और तेजिंदर सरां को लिखा है कि उसने पहले भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये आपको चेतावनी दी थी कि आप लोगों ने अपने सिर पर पगड़ी बांध रखी हैं। आप भाजपा और आरएसएस के साथ मिलकर सिखों और पंजाब के लोगों को धोखा दे रहे हैं। आप आरएसएस के साथ सिख मामलों में दखल दे रहे हैं, हमने आपको पहले भी चेतावनी दी थी। आप या तो भाजपा छोड़ दें या हम आपको इस दुनिया से उठा देंगे।

नेताओं को भाजपा छोड़ने की दी धमकी

इस चिट्ठी में अज्ञात ने चारों नेताओं को भाजपा छोड़ने की धमकी दी है। अगर ये नेता भाजपा छोड़ सिख समुदाय के हितों को लेकर अन्य रास्ता नहीं अपनाते हैं तो इसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। चिट्ठी में अज्ञात आरोपी ने खालिस्तान और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हैं। धमकी भरा लेटर मिलने के बाद बीजेपी नेताओं ने इस बारे में चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी है। इसके बाद पुलिस ने पत्र में मिली सामग्री को जांच के लिए भेज दिया है। चंडीगढ़ के भाजपा नेता और नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह संधू को भी पिछले दिनों कुछ धमकियां मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed