{"_id":"666fbfb9f116c432c009e6fd","slug":"threat-to-blow-up-railway-stations-across-punjab-including-mohali-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लश्कर की धमकी: 21 को मोहाली स्टेशन और 23 को उड़ा देंगे स्वर्ण मंदिर... हाई अलर्ट पर पंजाब-चंडीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लश्कर की धमकी: 21 को मोहाली स्टेशन और 23 को उड़ा देंगे स्वर्ण मंदिर... हाई अलर्ट पर पंजाब-चंडीगढ़
Mon, 17 Jun 2024 11:20 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:20 AM IST
सार
खत में पंजाब के श्री हरिमंदिर सहिब, वैष्णो देवी मंदिर और अमरनाथ यात्रा को निशाने पर रखा है, साथ ही मोहाली सहित पंजाब के रेलवे स्टेशनों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी है। सुरक्षा एजेंसियां इस खत की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
पंजाब में पुलिस अलर्ट
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में सरकारी अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अब मोहाली सहित पंजाब भर के रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी मिली है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी और चंडीगढ़ स्टेशन सहित अन्य स्टेशानों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मोहाली रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड की टीमों ने मौके पर चेकिंग की। वहीं रेलवे ट्रैक से आने वाली हर ट्रेन में यात्रियों की व उनके सामान की गंभीरता से चेकिंग की गई। बता दें कि आतंकी हमले की धमकी भरे खत में जम्मू कश्मीर, पंजाब व हिमाचल में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के साथ-साथ अंबाला और पंजाब के रेलवे स्टेशनों पर पुलिस और एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। इस खत के मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस और रेलवे पुलिस ने एक साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें रेलवे स्टेशन के साथ-साथ आसपास के एरिया को भी डॉग स्क्वाड की मदद से खंगाला गया।
विज्ञापन
यह लिखा है खत में
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर कुला नूर अहमद ने खत में लिखा है कि हे खुदा, मुझे माफ कर जम्मू कश्मीर में अपने जिहादियों की मौत का बदला जरूर लेंगे। हम ठीक 21 जून को जम्मू के रेलवे स्टेशन कठुआ, पठानकोट ब्यास, बठिंडा के रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा देंगे। 23 जून को कटरा वैष्णो देवी, शिव मंदिर, अमरनाथ मंदिर, श्रीनगर के लाल चौक, अमृतसर के हरिमंदिर साहिब, हिमाचल के कई मंदिरों को बम से उड़ाएंगे। खुदा हाफिज।