फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Threat to blow up Chandigarh RSS office

Chandigarh News: चंडीगढ़ आरएसएस दफ्तर को उड़ाने की धमकी

Wed, 27 Aug 2025 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Threat to blow up Chandigarh RSS office
चंडीगढ़। सेक्टर-18 के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दफ्तर को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस हाई अलर्ट पर है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद आरएसएस और सेक्टर-33 में भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, कोई भी अधिकारी इस बारे में खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर और एसएसपी ट्रैफिक सुमेर प्रताप सिंह ने आरएसएस दफ्तर का दौरा किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दफ्तर के बाहर सुरक्षा कवच और बैरिकेडिंग लगा दी गई है। अधिकारियों ने इसे सुरक्षा का एक नियमित संयुक्त रिव्यू बताया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीआईपी दफ्तरों और जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त लोगों के लिए ऐसे इनपुट आते रहते हैं और उनकी सुरक्षा की समीक्षा नियमित रूप से की जाती है। उधर, भाजपा के महासचिव संजीव राणा का कहना है कि दो दिन पहले आईजी और एसएसपी ने पार्टी दफ्तर का दौरा किया था और सुरक्षा को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए थे जिन्हें लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुरक्षा को पुख्ता करने के निर्देश
आरएसएस दफ्तर : सूत्रों के अनुसार दफ्तर के आसपास वाहनों की पार्किंग पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। खुफिया और सीआईडी टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। दफ्तर के पास से गुजरने वाले वाहनों की भी जांच की जा रही है। इसके साथ आसपास के घरों में रहने वालों का पुलिस सत्यापन भी किया जा रहा है। दफ्तर की दीवारों को ऊंचा करने और आरएसएस नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय : भाजपा कार्यालय में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के कमरे को तुरंत बुलेटप्रूफ बनाने और नाइट विजन कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। दफ्तर में आने-जाने वाले सभी लोगों की गहन जांच की जा रही है। कर्मचारियों के लिए पहचान पत्र (आईकार्ड) अनिवार्य कर दिए गए हैं। 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। आसपास रहने वालों का पुलिस सत्यापन और उनके लाइसेंसी हथियारों की भी जांच की जा रही है।


हाईकोर्ट को भी मिल चुकी है धमकी
यह पहली बार नहीं है जब चंडीगढ़ में इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को भी दो बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। 19 अगस्त को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को एक ईमेल के जरिए धमकी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने अलर्ट जारी कर हाईकोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी थी। इससे पहले 22 मई को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। हालांकि, दोनों ही बार तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed