फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Those accused of robbing a woman in an auto at the point of a knife are jailed

चाकू की नोंक पर ऑटो में युवती से लूटपाट करने वाले आरोपियों को जेल

Mon, 01 Feb 2021 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Those accused of robbing a woman in an auto at the point of a knife are jailed
चंडीगढ़। नौकरी की तलाश में चंडीगढ़ आ रही युवती को चाकू की नोक पर ऑटो में अपहरण करने की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस जांच में आरोपी संजीव उर्फ गोली पर सेक्टर-11 थाने में चोरी के तहत मामला दर्ज था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 27 जनवरी की सेक्टर-51 छोटे चौक के पास गश्त कर रही पीसीआर पुलिस को एक ऑटो से युवती की आवाज सुनाई दी। ऑटो में चालक समेत कुल तीन युवक और एक युवती सवार थी। पुलिस ने ऑटो का पीछा किया लेकिन सेक्टर-51/ए/बी मोड़ के पास ऑटो पलट गया। इसके बाद तीनों आरोपी ऑटो को छोड़कर सेक्टर-51 के जंगल में भागने में कामयाब हो गए। वहीं युवती ने बयान में पुलिस को बताया कि वह मोहाली के सोहना निवासी है। नौकरी के तलाश में सुबह वह मोहाली के कुंभड़ा चौक से ऑटो लेकर चंडीगढ़ आ रही थी। ऑटो में चालक के अलावा दो युवक पिछली सीट पर बैठे थे। बुड़ैल जेल के पास पहुंचे तो युवक चाकू की नोक पर जबरन पर्स लूट लिया। पर्स में कुछ नगदी समेत जरूरी कागजात थे। वारदात के दो दिन बाद सेक्टर-49 थाना पुलिस को सूचना मिली मिली कि युवती से लूटपाट करने वाले आरोपी सेक्टर-50 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास घूम रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर सेक्टर-25 निवासी साजिद उर्फ छोटा, संजीव उर्फ गोली और सौरव उर्फ लाला को दबोच लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी साजिद ऑटो चलाने का काम करता है। वारदात के दिन आरोपी नशे की हालत में थे। उन्होंने झपटमारी के लिए वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed