फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   This time students will celebrate Independence Day from home

इस बार विद्यार्थी घर से ही मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस

Mon, 10 Aug 2020 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
This time students will celebrate Independence Day from home
चंडीगढ़। कोविड-19 महामारी के चलते सरकार में सभी स्कूल 30 अगस्त तक बंद हैं। ऐसे में इस बार स्वतंत्रता दिवस विद्यार्थी घर में बैठकर मनाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के आदेशों के बाद शिक्षा विभाग ने 15 अगस्त की एक्टिविटी का शेड्यूल सभी सरकारी स्कूलों के हेड/प्रिंसिपल को भेज दिया है। एमएचए के निर्देशों के मुताबिक इस बार की सभी एक्टिविटी में आत्मनिर्भर भारत को प्रमोट करना होगा।
विज्ञापन

विभाग ने निर्देश दिए हैं कि 14 अगस्त तक सभी एक्टिविटी की डिटेल रिपोर्ट क्लस्टर हेड को भेजी जाएगी। क्लस्टर हेड आगे ये रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपेंगे। स्कूल की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न एक्टिविटी में विजेता रहे विद्यार्थियों को 15 अगस्त को डिजिटल माध्यम से ही सम्मानित किया जाएगा और उन्हें सर्टिफिकेट दिया जाएगा। विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों को घरों में पौधरोपण कर इसकी फोटो और वीडियो स्कूल को भेजनी होगी। स्कूल बेस्ट एक फोटो क्लस्टर हेड को भेजेंगे और क्लस्टर हेड बेस्ट तीन फोटो डीईओ को भेजेंगे। 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को देशभक्ति गाने की तीन मिनट की ऑडियो/वीडियो, पोस्टर मेकिंग और कविता पाठ स्कूल को भेजना होगा। इसमें क्लस्टर हेड प्रत्येक एक्टिविटी में बेस्ट एक एंट्री डीईओ को भेजेंगे। 9वीं से 12वीं के लिए एक ओर एक्टिविटी में विद्यार्थियों को दिए जलाकर उनसे एक पैटर्न बनाना होगा। क्लस्टर हेड इसकी तीन बेस्ट फोटो डीईओ को भेजेंगे। 11वीं और 12वीं कक्षा के एनएसएस विद्यार्थियों को देशभक्ति थीम पर ऑनलाइन सोशल मीडिया कंपैन संचालित करनी होगी। क्लस्टर हेड कंपैन की तीन बेस्ट फोटो डीईओ को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed