{"_id":"670c634f6508c7d6c003b41c","slug":"this-time-firecrackers-will-be-sold-at-11-places-notice-may-be-issued-today-chandigarh-news-c-16-pkl1043-539745-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: इस बार 11 जगहों पर बिकेंगे पटाखे, आज जारी हो सकता है नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: इस बार 11 जगहों पर बिकेंगे पटाखे, आज जारी हो सकता है नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन इस बार 11 साइट्स पर पटाखों को बेचने की मंजूरी देगा। इसके लिए डीसी ऑफिस की तरफ से विक्रेताओं को साइट अलाट करने का शेड्यूल जारी किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार विभाग ऑनलाइन आवेदन लेगा, जिसके लिए एक शुल्क चुकाना होगा। हर साइट पर 7 से 8 दुकानें लगेंगी।
यूटी प्रशासन ने आगामी त्योहारों दिवाली और गुरु पर्व के दौरान पर्यावरण अनुकूल ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति दी है। दिवाली पर रात 8 से 10 बजे और गुरु पर्व पर सुबह 4 से 5 व रात 9 से 10 बजे के बीच ''''ग्रीन पटाखे'''' जला सकेंगे। प्रशासन ने हिदायत दी है कि लोग सामान्य पटाखे नहीं जलाएंगे, सिर्फ ग्रीन पटाखे जलाने की ही अनुमति होगी। शहर में बिक्री भी सिर्फ ग्रीन पटाखों की ही होगी। जारी आदेश में सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों का हवाला दिया गया है। इसके अलावा शहर के पटाखा विक्रेताओं ने डीसी विनय प्रताप सिंह के नाम पर ड्रा से पहले एक मांग पत्र भी दिया है, जिसमें विक्रेताओं ने मांग की है कि इस बार साइटों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। इसके साथ ही नीलामी की प्रक्रिया दिवाली से 15 पहले ही पूरे करने की मांग की थी ताकि सफल आवेदकों को पटाखा खरीद कर स्टाल लगाने के लिए उचित समय मिल जाए।