फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   This time due to Kanjak worshiping in the temple instead of home, the residents changed the customs

इस बार घर की बजाए मंदिर में कर रहे हैं कंजक पूजनकोरोना की वजह से शहरवासियों ने बदला रीति-रिवाज

Fri, 23 Oct 2020 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
This time due to Kanjak worshiping in the temple instead of home, the residents changed the customs
चंडीगढ़। कोरोना को देखते हुए इस बार लोग कंजक पूजन घर में करने की बजाए मंदिरों में जाकर करेंगे। लोगों ने अपील भी की है कि इस बार बच्चों को घर न भेंजे, क्योंकि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन

60 साल में पहली बार मिल्खा सिंह के घर पर नहीं होगा आयोजन
उड़न सिख मिल्खा सिंह के घर पर इस बार कंजक पूजन नहीं होगा। 60 सालों में यह पहली बार है जब नवरात्रों के समापन पर मिल्खा सिंह के घर पर कंजक पूजन कार्यक्रम नहीं रखा गया है। मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह ने बताया कि प्रसाद घर में बनेगा, लेकिन कंजक पूजन नहीं होगा। बाहर जाकर कन्याओं को फल व प्रसाद बांटेंगे।
विज्ञापन

पूजन के बाद कन्याओं को देंगे मास्क
सेक्टर- 38 वेस्ट एचआईजी लोअर आरडब्ल्यूए की प्रधान रेखा सूद ने बताया कि इस बार पूरे सुरक्षा प्रबंधकों के साथ ही कंजक पूजन करेंगे। कन्या पूजन इस बार घर में नहीं करेंगे बल्कि मंदिर में जाकर करना है। पूजन के बाद कन्याओं को मास्क भी दूंगी। दो दिन से घर पर ही मास्क बना रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर नहीं रखा कंजक पूजन
सीनियर सिटीजन सेकेंड इंनिग के प्रधान आरके गर्ग ने बताया कि हर साल घर पर ही कन्या पूजन करते आ रहे हैं। लेकिन इस बार कोविड- 19 की वजह से घर पर कार्यक्रम नहीं रख रहे हैं। मंदिर जाकर कंजक पूजन करेंगे। कन्याओं को उपहार के तौर पर सैनिटाइजर भी देंगे, ताकि वे हाथों को साफ सुथरा रख सकें।

बेटियों को घर पर जाकर देंगे प्रसाद
देश को 2020 ओलंपिक का कोटा दिलाने वाली शूटर अंजुम मोदगिल के मां शुभ मोदगिल का कहला है कि उनका परिवार नवरात्रों के उत्सव को पूरे रीति-रिवाज के अनुसार मनाता आ रहा है। इस बार बेटियों के घर जाकर प्रसाद बांटेंगे। हमने मास्क भी बनाए हैं, जिन्हें कंजक पूजन में उपहार के तौर पर कन्याओं को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed