फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   This is how encroachment was removed in the market...cashews and raisins were loaded into JCB

Chandigarh News: मंडी में ऐसे अतिक्रमण हटाया...काजू, किशमिश को जेसीबी में भरवाया

Thu, 21 Aug 2025 02:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
This is how encroachment was removed in the market...cashews and raisins were loaded into JCB
चंडीगढ़। सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट में बुधवार सुबह चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यूटी प्रशासन के अधिकारी के इशारे पर सरकारी कर्मचारी दुकानदारों का सामान खासकर ड्राई फ्रूट्स उठाते हुए कैमरे में कैद हो गए।
विज्ञापन


अमर उजाला के कैमरे में साफ-साफ दिख रहा है कि ड्राई फ्रूट की फड़ी हटाने के दौरान कर्मचारियों ने काजू, किशमिश और अखरोट से भरे टब उठाकर जेसीबी मशीन में रख लिए। ऐसा लगता है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान की आड़ में कुछ कर्मचारी निजी लाभ के लिए काम कर रहे थे।
विज्ञापन

सुविधा के हिसाब से चला अभियान
अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर यह भी आरोप लगाए गए हैं कि यह सुविधा के हिसाब से चलाया गया। ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित सूद ने बताया कि अभियान केवल ग्रेन मार्केट की तरफ चलाया गया जबकि फल एवं सब्जी मंडी में सबसे ज्यादा अतिक्रमण है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई में फल एवं सब्जी मंडी को जानबूझकर छोड़ दिया गया। अभियान सुबह करीब 8 बजे से 12 बजे तक चला। इसमें कई अवैध कब्जों को हटाया गया और कुछ लोगों का सामान भी जब्त किया गया। इस कार्रवाई में मंडी समिति, नगर निगम और प्रशासन की टीम मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा
डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि कुछ खास जगहों को चिह्नित कर अभियान चलाने की शिकायत आई है। वहां दोबारा अभियान चलाया जाएगा जिसमें सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। अगर कोई कर्मचारी अवैध तरीके से सामान की वसूली करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed