फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Third Vande Bharat Train reaches stabling line in Chandigarh for speed trial

Good News: चंडीगढ़ पहुंची तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस, साहनेवाल से मोरिंडा के बीच होगा ट्रायल, जानें खासियतें

Thu, 18 Aug 2022 09:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 Aug 2022 09:12 PM IST
सार

वंदे भारत ट्रेन भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। इस समय वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से वाराणसी और नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चल रही है। यह यात्रियों के सफर को आसान और सुलभ बनाने में मददगार साबित हो रही है।

विज्ञापन
Third Vande Bharat Train reaches stabling line in Chandigarh for speed trial
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : ANI

विस्तार

वंदे भारत एक्सप्रेस का नया वर्जन तैयार होकर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रायल के लिए पहुंच गया है। इसे चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में तैयार किया गया है। इसका ट्रायल 19 से 27 अगस्त के बीच साहनेवाल से मोरिंडा के बीच होगा। अंबाला मंडल के डीआरएम जीएम सिंह ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


इसके लिए लखनऊ से रिसर्च डिजायन स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) की टीम अंबाला मंडल पहुंच चुकी है। यह टीम करीब एक सप्ताह तक ट्रेन के ट्रायल में यात्री सुविधाओं को परखेगी। शुक्रवार को चंडीगढ़ के रेलवे स्टेशन के वाशिंग लाइन में ट्रेन के रैक को खड़ा किया था। जहां इसकी ट्रायल की तैयारी चल रही है। इसका स्पीड ट्रायल 80 से 115 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक किया जाएगा। पहले खाली ट्रेन का ट्रायल होगा, उसके बाद लोडिंग के साथ इसकी संरचना की परख की जाएगी।  
विज्ञापन


नई दिल्ली से वाराणसी और श्री माता वैष्णो देवी के बीच चल रही है ट्रेन 
वंदे भारत ट्रेन भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। इस समय वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से वाराणसी और नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चल रही है। यह यात्रियों के सफर को आसान और सुलभ बनाने में मददगार साबित हो रही है। इसे देखकर रेलवे ने कई वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। उसी कड़ी में तीसरी ट्रेन को ट्रायल के लिए चंडीगढ़ लाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस की खासियतें

  • पूरी तरह से वातानुकूलित इस ट्रेन में कुल 16 कोच हैं। इनमें से दो ड्राइवर कार, दो एग्जीक्यूटिव चेयर कार और 12 चेयर कार कोच शामिल हैं।
  • सभी कोच के दरवाजे ऑटोमेटिक तरीके से काम करते हैं, जिसका पूरा कंट्रोल गार्ड के पास है।   
  • पहले वंदे भारत एक्सप्रेस से इस ट्रेन में पैंट्री (रसोईयान) ज्यादा बड़ी है।
  • इसमें सामान्य ट्रेनों की तरह चेन पुलिंग सिस्टम नहीं है। अगर किसी यात्री को कोई परेशानी आती है तो उन्हें पास ही लगे एक बटन को दबाना होगा, इसके बाद गार्ड आपके पास पहुंच जाएगा।
  • पत्थरबाजी से बचने के लिए ट्रेन में खास तरह की खिड़की और जानवरों के टकराने से होनेवाले नुकसान को रोकने के लिए कैटल गार्ड की व्यवस्था की गई है।
  • हर कोच के लिए अलग से पैंट्री कार की व्यवस्था की गई है।
  • ट्रेन में वैक्यूम टॉयलेट, दूर तक फैलने वाली लाइटिंग, हैंड्स फ्री टैप्स, ड्रायर्स और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा हर सीट पर मुहैया कराई गई है। इसके साथ ही एग्जीक्यूटिव क्लास में 360 डिग्री पर घूमने वाली कुर्सी भी दी गई है।
  • हर कोच में एलईडी स्क्रीन है, जिसमें आने वाले स्टेशन की जानकारी, ट्रेन की स्पीड और अन्य सूचनाएं दी जाएंगी। इतना ही नहीं, ट्रेन में सीसीटीवी कैमरा और उद्घोषणा प्रणाली (अनाउंसिंग सिस्टम) भी इंस्टॉल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed