{"_id":"5df294d48ebc3e87fb458dae","slug":"third-military-literature-festival-starts-today-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में लगेगा दुनियाभर के जाबांजों का मेला, मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में लगेगा दुनियाभर के जाबांजों का मेला, मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल आज से शुरू
Fri, 13 Dec 2019 12:59 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
आर्मी लिटरेचर फेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ स्थित लेक क्लब परिसर में आर्मी लिटरेचर फेस्ट शुक्रवार को शुरू हो जाएगा। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में सेना और सैनिकों की शौर्य गाथा से लोग रूबरू होंगे। इस कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उतराखंड, दिल्ली, उतरप्रदेश समेत अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में प्रतिनिधि व छात्र इस फेस्ट में शिरकत करेंगे। हालांकि इस फेस्ट का उद्घाटन देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को करना था, मगर व्यस्तताओं के चलते रक्षामंत्री अब इस समारोह में शिरकत करने नहीं पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन
पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर इसका उद्घाटन करेंगे और रविवार को पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह समापन करेंगे। 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में साहित्यिक साहित्यकार सर मार्क टली, इतिहासकार पुष्पेश पंत, रेमन मैग्सेसे अवार्डी रवीश कुमार, वीरता पुरस्कार विजेताओं और रक्षा विशेषज्ञों के साथ फेस्ट में अपने विचार रखेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा मौजूदा व रिटायर्ड सैन्य अफसरों के भी काफी पैनल डिस्कशन होंगे। जिसमें सेना के गौरवमयी इतिहास, मौजूदा स्थिति व भावी चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर विशेष ऑडियो विजुअल शो (क्लैरियन कॉल थिएटर) भी प्रदर्शित किया जाएगा, जो सेना के जोश, जज्बे और जुनून को प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर ‘हल्दीघाटी युद्ध’, ‘डिड द बैटल ऑफ कोहिमा सेव इंडिया’, ‘कश्मीर में तालिबान और आईएसआईके, ‘बंदा सिंह बहादुर टन रणजीत सिंह दे दौर दा जंगी इतिहास’, ‘ मध्यकालीन सैन्य वास्तुकला-भारतीय किले’ ‘आईएसआई, तालिबान और अफगानिस्तान पर विचार’, ‘जलियांवाला बाग हत्याकांड और आजादी आंदोलन’, ‘बालाकोट का संदेश’ ‘द अनचेंज: द रिलैनटैंस राइज ऑफ द ईस्ट इंडिया कंपनी एंड एंपायर’ इत्यादि विषयों पर पैनल चर्चा होगी।