{"_id":"5de8beb28ebc3e54b121a95b","slug":"third-military-literary-festival-on-lake-sports-club","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आयोजनः 'मिलिट्री लिटेररी फेस्टिवल' 13 दिसंबर से, भारतीय सेना की बहादुरी के किस्से सुनने आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोजनः 'मिलिट्री लिटेररी फेस्टिवल' 13 दिसंबर से, भारतीय सेना की बहादुरी के किस्से सुनने आएं
Thu, 05 Dec 2019 01:54 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 05 Dec 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नक्सलियों का गढ़ कहा जाने वाला रेड कॉरिडोर क्या वाकई में मौजूद है? कोहिमा की लड़ाई ने भारत और जापान किसके लिए ज्यादा नुकसानदेह साबित हुई? इन सवालों के जवाबों के साथ जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के हटने तक के कई रोचक किस्से और महत्वपूर्ण तथ्यों पर सेना के अफसर चर्चा करेंगे। साथ ही सेना के साहित्य पर मंझे हुए लेखक चर्चा करेंगे।
इतना ही नहीं देश के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर भारत पाक युद्ध, चीन युद्ध और कश्मीर के मुद्दे पर सिटी की मिट्टी पर खूब चर्चा होगी। यह सब कुछ होगा तीसरे ‘मिलिट्री लिटेररी फेस्टिवल’ के स्टेज पर। जहां पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से लेकर आर्मी के बड़े अफसरों से लेकर मशहूर लेखक अपने लेखन के अनुभव साझा करेंगे। यह फेस्टिवल 13 से लेकर 15 दिसंबर तक लेक स्पोर्ट्स क्लब चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा।
इसका उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। वहीं पंजाब मुख्यमंत्री समारोह का समापन करेंगे। फेस्टिवल के दौरान शहरवासियों को जहां कई रोचक किस्से सुनने को मिलेंगे, वहीं, भारतीय जवानों की शौर्य गाथा से लोग रूबरू होंगे। फेस्टिवल के दौरान जलियांवाला बाग नरसंहार का दर्द भी यहां साझा होगा तो देश के जवानों की वीरता के किस्से सुनकर सीना भी देशभक्ति से जोड़ा होगा।

हर किताब में होगी सेना की वीरता की कहानी
फेस्टिवल में लेखक इकबाल चांद मल्होत्रा की जुबानी कश्मीर की अनकही कहानियां होंगी तो द चाइनीज एयर थ्र्रीट ऑथर की कहानी जीपी कैप्टन रविंदर छतवाल सुनाएंगे। स्वतंत्रता के लिए शहादत पर राजेश रामचंद्रन, मॉडरेटर मनोज जोशी और पैनलिस्ट प्रो. सलिल मिश्रा चर्चा करेंगे। क्या रेड कॉरिडोर वास्तव में मौजूद हैं, इस पर चर्चा करने के लिए पैनल में अजय साहनी, मॉडरेटर के तौर पर अरुण भगत, आईपीएस, ब्रिगेडियर बीके पोनवार और नंदिनी सुंदर मौजूद होंगे।
इनके अलावा इंफाल-जापानियों की अंतिम लड़ाई पर चर्चा मेजर जनरल एपी सिंह, कर्नल डॉ. रॉबर्ट लिमन, अरामबम अगंबा सिंह, पुष्पिंदर सिंह और ब्रिगेडियर एलन मैलिनसन करेंगे। वहीं जलियांवाला बाग नरसंहार और स्वतंत्रता आंदोलन पर पैनल चर्चा किश्वर देसाई - मॉडरेटर, प्रो. सुखदेव सिंह सोहल, मनीष तिवारी, वॉल्टर रीड होंगे। फेस्टिवल में रन साइलेंट, रन डीप, स्ट्राइक हार्ड! पर भी चर्चा होगी।
इसके पैनल में एडमिरल सुनील लांबा - मॉडरेटर, वी प्रवेश एके सिंह, भारत कर्नाड और सीडीआर अनिल जय सिंह होंगे। वहीं, अल्लाह-ओ-अकबर : अंडरस्टैंडिंग द ग्रेट, मुगल इन टुडे इंडिया पर लेखक मनीमुग्धा शर्मा और ऑपरेशन एक्स : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडिया पूर्वी पाकिस्तान, 1971 में गुप्त नौसैनिक युद्ध पर लेखक चर्चा करेंगे। वीरता के साथ भारत का सामरिक स्थान सुरक्षित करना पर मेजर जनरल पुष्पेंद्र सिंह और भारत का सबसे निर्भीक-2 : अधिक सैन्य कहानियां पर भी चर्चा होगी। यह फेस्टिवल देश की मिलिट्री की वीरता एवं साहित्य के हर किस्से को एक मंच पर पिरोने वाली है।