फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Third Gender Column in Chandigarh Police Department Forms

अब पुलिस विभाग के कागजों में होगा थर्ड जेंडर का कॉलम, जानिए क्या है योजना

Mon, 19 Mar 2018 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 Mar 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
Third Gender Column in Chandigarh Police Department Forms
किन्नरों के साथ थिरके स्टूडेंट्स
चंडीगढ़ पुलिस विभाग से संबंधित सभी दस्तावेजों में थर्ड जेंडर कॉलम जोड़ा जाएगा। यूटी का ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड इस पर काम कर रहा है। जल्द ही पुलिस विभाग को इस बारे में प्रस्ताव भेजा जाएगा। पुलिस विभाग के किसी भी दस्तावेज में फिलहाल थर्ड जेंडर का कॉलम नहीं है। चाहे एफआईआर की बात हो या वेरिफिकेशन फार्म, इन पर सिर्फ मेल और फीमेल का कॉलम होता है।
विज्ञापन


यूटी ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड इस पर काम कर रहा है। बता दें कि एफआईआर में चाहे शिकायतकर्ता हो या आरोपी उसका जेंडर लिखा जाता है। इसी तरह पुलिस वेरिफिकेशन फार्म में भी जेंडर लिखना होता है। हाल ही में यूटी में ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड बना है और चंडीगढ़ देश का पहला यूटी है, जहां इस तरह का बोर्ड बना है। हालांकि ट्रांसजेंडर के लिए तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र में वेलफेयर बोर्ड बने हुए हैं। चंडीगढ़ में बना बोर्ड उत्तर भारत का पहला है।
विज्ञापन


अक्सर इस तरह की शिकायतें आती हैं कि जबरदस्ती तरीके से बधाई मांगी गई। कई बार एरिया को लेकर भी झगड़े हो जाते हैं। ऐसी दिक्कतों से निपटने के लिए भी बोर्ड सभी ट्रांसजेंडर को एक आई-कार्ड जारी करेगा और उससे पहले सभी की पुलिस वेरिफिकेशन भी कराई जाएगी। इसके अलावा बोर्ड की योजना है कि अगले कुछ दिनों में एक विशेष हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जाएगा, जिसमें सभी ट्रांसजेंडर्स के स्वास्थ्य की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल स्तर पर शुरू होगा जेंडर सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम
पंजाब यूनिवर्सिटी में ट्रांसजेंडर वेलफेयर के लिए कई काम किए गए हैं। जैसे ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स की फीस माफ कर दी गई है और अलग से शौचालय भी बनवाया गया। बोर्ड का मानना है कि उच्च शिक्षा संस्थानों तो जेंडर सेंसिटाइजेशन को लेकर कई अभियान चल रहे हैं, लेकिन इस जागरूकता को स्कूल स्तर तक लाना जरूरी है। इसलिए जल्द ही स्कूलों में भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।


वेलफेयर बोर्ड विभिन्न योजनाओं पर काम कर रहा है। ट्रांसजेंडर कॉलम के साथ वेरिफिकेशन भी कराई जाएगी और स्कूल स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके अलावा एक हेल्थ चेकअप कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी।
- राजीव गुप्ता, एडीसी एवं डायरेक्टर ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed