फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Third day of Nomination in Punjab For Loksabha Election

Loksabha Election: फरीदकोट से भाजपा प्रत्याशी हंसराज हंस ने भरा पर्चा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत रहे साथ

Thu, 09 May 2024 03:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 May 2024 03:17 PM IST
सार

नामांकन भरने के दूसरे दिन पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए 20 उम्मीदवारों द्वारा 22 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। 

विज्ञापन
Third day of Nomination in Punjab For Loksabha Election
हंसराज हंस ने भरा नामांकन - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन-पत्र भरने का आज तीसरा दिन है। गुरुवार को फरीदकोट सीट से भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


नामांकन भरने के दूसरे दिन पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए 20 उम्मीदवारों द्वारा 22 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए थे। 

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि लोक सभा हलका गुरदासपुर, जालंधर, आनन्दपुर साहिब और फतेहगढ़ साहिब से एक-एक उम्मीदवार द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल किया गया। संगरूर से पांच उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखि़ल किये गए हैं, जबकि अमृतसर और पटियाला से तीन-तीन उम्मीदवारों द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। पटियाला से तीनों में से दो उम्मीदवारों ने 2-2 फार्म भरे हैं। जबकि फरीदकोट से 2 और लुधियाना से 3 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। फिरोजपुर, खडूर साहिब, बठिंडा और होशियारपुर लोक सभा सीट के लिए किसी भी उम्मीदवार द्वारा बुधवार को नामांकन-पत्र दाखिल नहीं किया गया। बता दें बीते रोज 7 मई को पंजाब की 13 उम्मीदवारों द्वारा 15 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed