{"_id":"663c57ee27e050805b0a8249","slug":"third-day-of-nomination-in-punjab-for-loksabha-election-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election: फरीदकोट से भाजपा प्रत्याशी हंसराज हंस ने भरा पर्चा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत रहे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election: फरीदकोट से भाजपा प्रत्याशी हंसराज हंस ने भरा पर्चा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत रहे साथ
Thu, 09 May 2024 03:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 09 May 2024 03:17 PM IST
सार
नामांकन भरने के दूसरे दिन पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए 20 उम्मीदवारों द्वारा 22 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन
हंसराज हंस ने भरा नामांकन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन-पत्र भरने का आज तीसरा दिन है। गुरुवार को फरीदकोट सीट से भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।
नामांकन भरने के दूसरे दिन पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए 20 उम्मीदवारों द्वारा 22 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए थे।
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि लोक सभा हलका गुरदासपुर, जालंधर, आनन्दपुर साहिब और फतेहगढ़ साहिब से एक-एक उम्मीदवार द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल किया गया। संगरूर से पांच उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखि़ल किये गए हैं, जबकि अमृतसर और पटियाला से तीन-तीन उम्मीदवारों द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। पटियाला से तीनों में से दो उम्मीदवारों ने 2-2 फार्म भरे हैं। जबकि फरीदकोट से 2 और लुधियाना से 3 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। फिरोजपुर, खडूर साहिब, बठिंडा और होशियारपुर लोक सभा सीट के लिए किसी भी उम्मीदवार द्वारा बुधवार को नामांकन-पत्र दाखिल नहीं किया गया। बता दें बीते रोज 7 मई को पंजाब की 13 उम्मीदवारों द्वारा 15 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए थे।