फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Third day of Haryana budget session, Congress will bring no-confidence motion against government today

बजट सत्र: हरियाणा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा, कांग्रेस ने सदन से किया वॉकआउट

Thu, 22 Feb 2024 06:41 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 22 Feb 2024 06:41 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा के बजट के तीसरे दिन सदन में खूब हंगामा हुआ। कांग्रेस के सदन से वॉकआउट के बाद मनोहर सरकार ने अविश्वास प्रस्ताव को गिरा दिया है। सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर लगभग तीन घंटे बहस चली। 

विज्ञापन
Third day of Haryana budget session, Congress will bring no-confidence motion against government today
हरियाणा विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। लंच के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने अविश्वास प्रस्ताव गिरा दिया है।  हालांकि वोटिंग से पहले ही कांग्रेस के सभी 30 विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर लिया था। बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस हरियाणा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला चुकी है।

विज्ञापन

मैं फजीहत का हिस्सा नहीं बनूंगा: कुंडू

महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव से किनारा कर लिया। कुंडू ने कहा कि कांग्रेस अपनी फजीहत खुद करा रही है। मैं इस फजीहत का हिस्सा नहीं बनूंगा। मैं किसी के पक्ष में वोट नहीं दूंगा।

विज्ञापन


रादौर से कांग्रेस विधायक बिशन लाल सैनी ने 200 एकड़ जमीन से मिट्टी उठाए जाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि इसमें मंत्री की मिलीभगत है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मिट्टी का पैसा सिर्फ ठेकेदारों की जेब में गया। सरकार को एक रुपया भी नहीं मिल पाया। इस पर मंत्री कंवर पाल गुर्जर भड़क उठे। उन्होंने विधायक को चुनौती दी कि एक इंच जमीन भी दिखा दें, जहां मिट्टी का अवैध उठान हुआ है। मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज भी वही लोग काम कर रहे हैं, जो पिछली सरकारों में कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोगी ने उठाया किसानों का मुद्दा

कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी ने किसान आंदोलन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा-पंजाब की सीमा पर हिंदुस्तान-पाकिस्तान जैसे हालात बना रखे हैं। निर्दोष युवाओं पर गोली चलवाई जा रही है। कल एक युवा की गोली लगने से मौत हो गई। गोगी ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि मैं तो संविधान की बात कह रहा था।

बीच में किसने असंवैधानिक बात की, ये आप देख लो। इस समय देश में जो हालात हैं, वह सब देख रहे हैं। नफरत इतनी फैल चुकी है कि देश के इतिहास में कभी नहीं हुआ। यहां की सरकार सिर्फ सत्ता के लिए चिंतित है। इस समय पगड़ी देखकर खालिस्तान कहा जाता है। इन पगड़ी वालों का इतिहास उठाकर देख लो, इन्होंने देश के लिए कितनी कुर्बानियां दी हैं।

कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के बीच तीखी बहस हुई। कांग्रेस विधायक द्वारा हराम की औलाद कहे जाने पर विस अध्यक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई। विस अध्यक्ष ने कहा कि विधायक को अपने ये शब्द वापस लेने पड़ेंगे। इस दौरान कांग्रेस विधायक ने कहा कि उन्होंने किसी को इस शब्द से संबोधित नहीं किया, इसलिए वह अपने शब्द वापस नहीं लेंगे। 

भाजपा फिर आएगी और आती ही रहेगी: बिजली मंत्री

विपक्ष के बाद सत्ता पक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पर बोलना शुरू किया। सदन में बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर आया हूं, कांग्रेस में वापस नहीं जाऊंगा। आज कांग्रेस के हालात ये हो गए हैं कि राहुल गांधी गठबंधन के लिए यूपी में अखिलेश यादव के घर जा रहे हैं। चौटाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक वैश्विक नेता हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा फिर आएगी और आती ही रहेगी।

कांग्रेस विधायक ने कहा- जुमलेबाजी से देश या प्रदेश नहीं चलता

कांग्रेस विधायक मुलाना ने कहा कि जनता पर ऑनलाइन प्रणाली तो लागू कर दी लेकिन, जिन लोगों के पास सभी साधन हैं, उन पर यह प्रणाली पूरी तरह लागू नहीं हुई। बस जनता को परेशान किया जा रहा है। यदि हमारे अधिकारी भी कॉमन सर्विस सेंटर से सरकार चलाएं, अपनी नोटिंग और टिप्पणियां करें तो पता लगेगा की कितनी गलतियां हो रही हैं। 

उन्होंने कहा कि साल 2014 तक हरियाणा पर 70 हजार करोड़ रुपये का कर्जा था। अब वह बढ़कर पौने 3 सौ हजार करोड़ तक हो गया है। सरकार के दो लाख पद खाली पड़े हैं। स्कूल बंद हो रहे हैं, सड़कें टूटी पड़ी हैं। फिर पैसा बच क्यों नहीं रहा? दादूपुर नलवी डीनोटिफाई कर दी। बिजली का कोई नया थर्मल नहीं लगा। फिर भी कर्ज कैसे बढ़ गया? एनसीआरबी के आंकड़ों में हरियाणा महिला अपराधों में नंबर वन है। ये हमारे प्रदेश के हालात हैं। बच्चों के प्रति अपराध में हरियाणा तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। जुमलेबाजी से देश या प्रदेश नहीं चलता। सरकार राम राज्य की बात तो करती है लेकिन काम क्या कर रही है?

फिर उठा मामन खान का मामला

मामन खान का मामला भी एक बार फिर विधानसभा में उछाला गया। नेता विपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उन्हें कोर्ट से जमानत मिली हुई है। विधायकों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए। विधायक के ऊपर टेररिस्ट एक्ट (UAPA) लगा है, जो गलत है। देश में करीब 800 लोगों पर यह कानून लगा है। मामन खान के ऊपर जो धाराएं लगाई गई हैं, उन पर पुनर्विचार किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिस मामले की जांच चल रही है, उस पर चर्चा सही नहीं है। जांच के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा।

टाइमिंग पर हुई बहस

अविश्वास प्रस्ताव के टाइम को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच बहस हुई। विस अध्यक्ष ने विपक्षी विधायकों से कहा कि अभी 51 मिनट हो चुके हैं। इस पर पूर्व सीएम ने कहा कि हमें बोलने के लिए दो घंटे मिले हैं। इस पर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि एक घंटा आपका है और एक घंटा सत्ता पक्ष का है। कुल मिलाकर दो घंटे दिए हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि हमें गलतफहमी हो गई है, इसलिए हमें दो घंटे दिए जाएं। स्पीकर ने उनके अनुरोध पर बोलने के लिए तीन घंटे का टाइम तय किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed