फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   third class employees will also be able to become officers

Chandigarh News: लिखित परीक्षा पास कर तृतीय श्रेणाी के कर्मी भी बन सकेंगे अफसर

Fri, 22 Dec 2023 12:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
third class employees will also be able to become officers
लिखित परीक्षा पास कर तृतीय श्रेणाी के कर्मी भी बन सकेंगे अफसर
विज्ञापन

-ग्रुप ए, बी और सी श्रेणी में पदोन्नति के लिए सरकार ने तैयार किया ड्राफ्ट
-मुख्य सचिव ने मसौदा नीति पर विभाग के मुखियाओं की मांगी राय

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। राज्य में नौकरियों में ग्रुप-ए, ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के भीतर पदोन्नति के लिए प्रदेश सरकार पॉलिसी लाने जा रही है। सरकार ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इसके तहत लिखित परीक्षा के बाद संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को पदोन्नति दी जाएगी। प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सभी विभागों के मुखियाओं से एक पखवाड़ा में प्रतिक्रिया मांगी है। अगर समय पर राय नहीं आई तो मसौदे को ही सही मान लिया जाएगा और इसके लागू कर दिया जाएगा। पॉलिसी का ड्राफ्ट मुख्य सचिव की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ड्राफ्ट के अनुसार, पदोन्नति चाहने के लिए निर्धारित विभागीय लिखित परीक्षा के अतिरिक्त पदोन्नति की पात्रता की शेष शर्तें पुरानी ही रहेंगी। विभागीय परीक्षा केवल क्वालीफाई करनी होगी। पदोन्नति योग्यता-सह-वरिष्ठता के आधार पर की जाएगी। विभागीय परीक्षा पास करने के बाद नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा वरिष्ठता सूची के अनुसार पात्र कर्मचारियों के नाम पर पदोन्नति के लिए विचार किया जायेगा। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि यह पॉलिसी लिखित परीक्षा के माध्यम से प्रशासनिक दक्षता में बढ़तोरी करेगी। पॉलिसी में पारदर्शिता बनाए रखने और इनपुट इकट्ठा करने के लिए राज्य सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों से एक पखवाड़े के भीतर टिप्पणियां और सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed