फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Third Akal Drugs De Addiction Centre to be built in Chunnikalan, Mohali

Chandigarh News: मोहाली के चुन्नीकलां में बनेगा तीसरा अकाल ड्रग्स डी एडिक्शन सेंटर

Wed, 26 Jun 2024 07:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:29 AM IST
विज्ञापन
Third Akal Drugs De Addiction Centre to be built in Chunnikalan, Mohali
चंडीगढ़। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अकाल ड्रग्स डी एडिक्शन सेंटर ने मोहाली के चुन्नीकलां में अपना तीसरा केंद्र स्थापित करने की घोषणा की। अकाल ड्रग्स डी एडिक्शन एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर कलगीधर ट्रस्ट के देखरेख में चलाए जा रहे हैं। ट्रस्ट ने चुन्नीकलां में नए सेंटर के लिए 2.5 एकड़ जमीन दान की है।
विज्ञापन

वर्तमान में अकाल ड्रग्स डी एडिक्शन सेंटर दो सेंटरों का संचालन कर रहा है। एक हिमाचल प्रदेश के बड़ू साहिब में और दूसरा पंजाब के चीमा साहिब में चल रहा है। 50 बिस्तरों वाले नए सेंटर में परिसर में एक रिसर्च सेंटर भी होगा।
विज्ञापन

अकाल ड्रग डी-एडिक्शन सेंटर के निदेशक कर्नल (सेवानिवृत्त) डॉ. राजिंदर सिंह ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि इस नए सेंटर में एक अत्याधुनिक नशा मुक्ति केंद्र और पुनर्वास सुविधा होगी। कर्नल सिंह ने बताया कि पंजाब गंभीर नशीली दवाओं की लत के संकट से जूझ रहा है, जिससे हजारों परिवार प्रभावित हो रहे हैं। नया सेंटर न केवल लत के लक्षणों को बल्कि भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक दर्द को भी समझेगा, जो उनके सुधार के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य पंजाब में 1000 टूटे हुए घरों की मदद करना है। 3 महीने में उन्हें वापस खड़ा करना, आशा बहाल करना और नशीली दवाओं की लत से प्रभावित परिवारों को ठीक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में वर्ल्ड साइकेट्रिक एसोसिएशन (डब्ल्यूपीए) सहयोग केंद्र के निदेशक देबाशीष बसु ने कहा कि नशीली दवाओं का दुरुपयोग या लत एक ऐसी स्थिति है, जो व्यक्तियों, उनके परिवारों, समुदायों, समाजों और राष्ट्रों के लिए विनाशकारी है। पंजाब में नशीली दवाओं के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए कलगीधर ट्रस्ट मोहाली जिले के चुन्नीकलां में एक और नशा मुक्ति-सह-अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की योजना बना रहा है, जो रोगियों को समग्र उपचार और देखभाल प्रदान करने वाला अपनी तरह का पहला केंद्र होगा।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed