फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thieves sabotage in co-operative bank in bhiwani

12 क्विंटल वजनी तिजोरी नहीं उठा सके तो चोरों ने को-ऑपरेटिव बैंक में की तोड़फोड़

Mon, 21 Jan 2019 09:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 21 Jan 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
Thieves sabotage in co-operative bank in bhiwani
बैंक के चौकीदार से पूछताछ करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

चोरों ने दिनोद गांव के को-ऑपरेटिव बैंक में शातिराना अंदाज में चोरी का प्रयास किया। चारों ने सबसे पहले बैंक की बिजली लाइन काटी। इसके बाद इनवर्टर की तार फिर रुपयों से भरी तिजोरी को ले जाने का प्रयास किया। 12 क्विंटल वजनी तिजोरी नहीं उठा सके तो उसकी चाबी तलाशने के लिए सभी दराजों को तोड़ दिया। चाबी नहीं मिली तो वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर बैंक का निरीक्षण किया और मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


चोरी का यह प्रयास शुक्रवार की रात करीब 11 बजे हुआ। बैंक मैनेजर ओमऋषि ने बताया कि पैक्स भवन के एक कमरे में दिनोद गांव की को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा चल रही है। यह बस स्टैंड के नजदीक है। शुक्रवार को सभी लोग बैंक को बंद करके गए। शनिवार सुबह आए तो पीछे की खिड़की के सरिये टूटे थे। बैंक में अंधेरा था। जांच की तो पाया कि तिजोरी को भी क्षतिग्रस्त किया हुआ था। उन्होंने बताया कि चोरों ने सबसे पहले बिजली के खंभे से मीटर के पास से तार काटी। इसके बाद इनवर्टर की तार काटी। बिल्कुल अंधेरा कर चोरी का प्रयास किया गया। 
विज्ञापन


चोर शाखा की पिछली खिड़की से अंदर घुसे। दीवार में फिट 12 क्विंटल की तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आसपास की दीवारों को भी तोड़ दिया। तिजोरी की चाबी तलाशने के लिए सभी दराज तोड़ डाली। इसके अलावा बैंक में चार सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जिनमें से दो को तोड़ दिया। जिस तरह वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी जानकार ने ही यह किया है। पुलिस फिलहाल इसकी जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनोद गांव में को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा में चोरी का प्रयास हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर का सिर्फ हाथ नजर आ रहा है। फिलहाल मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। - प्रेम सिंह, कार्यकारी थाना प्रभारी, सदर थाना 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed