{"_id":"66bfee943da01abd4007cfa4","slug":"thieves-broke-the-door-of-cosmetic-and-grocery-store-and-stole-cash-and-goods-chandigarh-news-c-16-pkl1043-493372-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कास्मेटिक एवं करियाना स्टोर का दरवाजा तोड़ चोरों ने नकदी और सामान किया चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कास्मेटिक एवं करियाना स्टोर का दरवाजा तोड़ चोरों ने नकदी और सामान किया चोरी
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-40 की मार्केट में चोरों ने कास्मेटिक एवं करियाना स्टोर का पिछला दरवाजा तोड़ कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। घटना 14 अगस्त की रात की है। दुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया, वहीं फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और फिंगर प्रिंट जुटाए हैं। चोरों की तलाश जारी है।
सेक्टर-39 थाना पुलिस को दी शिकायत में सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि सेक्टर-40 की मार्केट में एससीओ नंबर 230-231 में उसका कास्मेटिक एवं करियाना स्टोर है। 14 अगस्त की रात को चोर स्टोर का पिछला दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गए। वहां से उन्होंने एक कंप्यूटर और तीन सीपीयू चुरा लिए। इसके अलावा वहां पर करीब 1.5 लाख रुपये नगद रखे हुए थे। इतना ही नहीं चोरों ने सारा सामान बिखेर दिया और वे करियाना व कास्मेटिक का सामान भी चुरा ले गए। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लाखों रुपये का उसका सामान चोरी हुआ है। शिकायत के आधार पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।