{"_id":"5f2af8fb8ebc3e3cb6540d98","slug":"thieves-blew-away-jewelery-and-cash-by-breaking-the-lock-house-police-filed-a-case-chandigarh-news-pkl383759658","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए आभूषण और नकदी, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए आभूषण और नकदी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा के टोब्बा स्थित एक मकान का ताला तोड़ चोरों ने अलमारी से लाखों के सोने चांदी के आभूषण, 46 हजार की नगदी और मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
मलोया थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 और 457 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अंगद कुमार गुप्ता ने बताया कि वह डड्डूमाजरा के टोब्बा स्थित मकान नंबर 603 में रहते हैं। बीते मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ अलमारी से 46 हजार नगदी, सोने के दो मंगलसूत्र, दो अंगूठी, एक जोड़ी चांदी का पायल, दो जोड़ी चुटकी, मोबाइल समेत अन्य जरूरी कागजात चोरी हो गए। शिकायत के आधार पर मलोया थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। वहीं पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है। जिससे आरोपियों की पहचान हो सके।
सोने की अंगूठी चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार
उधर, दड़वा चौकी पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके घर से इंद्रजीत उर्फ काका ने ताला तोड़कर अलमारी से चार सोने की अंगूठियां चोरी कर ली हैं। शिकायत के आधार पर इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर इंद्रजीत उर्फ काका को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर दे दिया है।