फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thief entered the temple by climbing the wall, stealing 2.25 kg of silver

दीवार फांदकर मंदिर में घुसा चोर, 2.25 किलो चांदी चोरी

Fri, 12 Nov 2021 12:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Thief entered the temple by climbing the wall, stealing 2.25 kg of silver
चंडीगढ़। सेक्टर-23 के प्राचीन शिव मंदिर में वीरवार तड़के एक चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गया। चोर ने मंदिर से 2.25 किलो चांदी चुरा ली। यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह जानकारी होते ही मंदिर के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी है। दिनेश के अनुसार पिछले सात साल में परिसर में यह दूसरी चोरी है।
विज्ञापन

दिनेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि तड़के पुजारी जगदीश और फूलबदन मंदिर के कपाट खोलने गए थे। इस दौरान एक शिवालय का ताला टूटा हुआ था। पुजारियों ने तत्काल इसकी जानकारी मंदिर समिति को दी। जांच में पता चला कि लगभग 2.25 किलो चांदी की चादर शिवालय से चोरी हो गई है। अन्य कमरों में दान पेटी और अन्य गहने वहीं थे। दिनेश ने कहा कि जब चोरी हुई, तब दो सेवादार मंदिर में सो रहे थे। चोरी का पता चलने के बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सेक्टर -17 थाना पुलिस ने पुजारी और मंदिर समिति के सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने भी सुबूत जुटाए। मंदिर के परिसर में 8 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। फुटेज में दिख रहा है कि एक नकाबपोश व्यक्ति लगभग 2.40 बजे दीवार फांदकर मंदिर में घुस रहा है। उसने लोहे की रॉड की मदद से शिवालय की कुंडी तोड़ दी। बाद में उसने सीसीटीवी कैमरे को दूसरी तरफ घुमा दिया और लगभग सवा तीन बजे चांदी की चादर चुराकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed